फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There are no proper fire prevention arrangements in the medical college

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में आग से बचाव के नहीं हैं पुख्ता इंतजाम

Wed, 03 Jan 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 03 Jan 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
There are no proper fire prevention arrangements in the medical college
प्रताप बहादुर चिकित्सालय के नेत्र विभाग में मानक के विपरीत लगा फायर किट। संवाद
पीजीआई लखनऊ में हुए अग्निकांड से सबक लेते हुए अग्निशमन विभाग ने मंगलवार को अस्पतालों का निरीक्षण किया तो कई खामियां मिलीं। शहर के निजी और मेडिकल कॉलेज में आग से बचाव के इंतजाम पुख्ता नहीं मिले।
विज्ञापन

कॉलेज के पुराने भवन सहित अस्पतालों में लगी फायर किट में कमियां पाई गईं। जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर व्यवस्था को सही करने के लिए निर्देश दिए हैं। प्राचार्य को नोटिस देकर एक माह में व्यवस्ता दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की टीम ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के नए और पुराने भवन में लगे अग्निशमन यंत्रों की जांच की। कॉलेज के पुराने भवन में लगे करीब 12 अग्निशमन और नेत्र रोग विभाग समेत अन्य वार्डों में अग्निशमन यंत्र गलत ढंग से लटकाए गए थे। ऑपरेशन थिएटर के पास भी अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था सही नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने चिकित्सकों और कर्मचारियों को आग से बचाव की जानकारी दी। निर्धारित क्षमता से अधिक बिजली का इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि बिजली के ओवरलोड से स्पार्किंग व आग लगने का खतरा बना रहता है।
समय-समय पर बिजली के उपकरणों की जांच करवाने व कर्मचारियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिलाने के लिए कहा गया। जिससे आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में मौजूद अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग कर सकें। टीम सदस्यों ने भंगवा चुंगी और चौक के समीप स्थित निजी अस्पताल का निरीक्षण किया गया, जहां कोई बड़ी खामी नहीं मिली।



अग्निशमन विभाग सात दिनी विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान अस्पतालों में अग्निशमन यंत्रों और आग से बचाव के उपायों की जांच करेगा। जहां कमियां मिलेंगी, उन चिकित्सकीय संस्थानों की सूची बनाकर नोटिस जारी किया जा रहा है। खामियों पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को नोटिस जारी किया गया है।
सौरभ सक्सेना, अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed