{"_id":"181afcfc6ffe88e632902848fcfebf22","slug":"then-start-with-the-removal-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटने के साथ ही फिर अतिक्रमण शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटने के साथ ही फिर अतिक्रमण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर की सड़कों से प्रशासन द्वारा हटाया गया अतिक्रमण फिर शुरू हो गया है। नगर पालिका की लापरवाही के चलते गुमटी और दूसरे दुकानदार फिर से अपनी दुकान के सामान पटरियों पर सजाने लगे हैं। इससे लोगों के सामने फिर पुरानी दिक्कत आने लगी है।
शहर में चौतरफा पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा था। इससे आए दिन जाम लग जाता था। जाम से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने गुमटियों और पटरी दुकानदारों का अतिक्रमण अभियान चलाकर हटवा दिया। एक ओर प्रशासन अतिक्रमण हटवा रहा है तो दूसरी ओर दुकानदार फिर से पटरी पर कब्जा जमा ले रहे हैं। इससे फिर राहगीरों के लिए आवागमन में दिक्कतें आनी शुरू हो गई हैं। पटरी पर दुकानदारों का अतिक्रमण होने के कारण फिर जाम की स्थिति शुरू हो गई है।
बाबागंज से चौक, चौक से कचहरी मार्ग के साथ पुलिस लाइन से राजापाल चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। अभियान में पटरी दुकानदारों को हटाने के साथ गुमटी पर लगी दुकानों को हटा दिया गया। मगर हटने के बाद ही इन स्थानों पर फिर पुरानी स्थिति बन गई है।