{"_id":"580f9c934f1c1b3924bc326c","slug":"theif-in-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पुलिसवालों को भी लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने पुलिसवालों को भी लगाया चूना
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
una theft
चोर इस कदर बेखौफ हो चले हैं कि वे अब पुलिसवालों को भी चूना लगाने से पीछे नहीं हट रहे। सोमवार रात कुछ ऐसा ही पुलिसलाइंस में रहने वाले दो पुलिसकर्मियाें के साथ हुआ। चोर उनके सरकारी आवास में घुसकर 10 हजार नगदी और चार मोबाइल फोन उड़ा दिए।
एलआईयू में तैनात आरक्षी बबलू कुमार व आईजीआरएस में तैनात सिपाही भी यहीं रहते हैं। सोमवार रात चोरों ने घर में घुसकर दोनों का पर्स उड़ा दिया। इसके अलावा कमरे में रखे चार मोबाइल भी लेकर चंपत हो गए। सुबह सिपाही सोकर उठे तो मोबाइल व पर्स गायब देख हैरत में पड़ गए। पुलिस लाइन में चोरी की बात सामने आई तो पुलिसकर्मी दंग रह गए। खोजबीन के दौरान पुलिस लाइन के पीछे दहिलामऊ की ओर जाने वाले रोड पर दोनों पर्स पड़े मिले। मिली। हालांकि दोनों पर्स से करीब 10 हजार रुपये गायब थे। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद वापस लौट गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।