फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Theft worth lakhs from the house of private secretary of Finance Minister

Pratapgarh News: वित्त मंत्री के निजी सचिव के घर लाखों की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs from the house of private secretary of Finance Minister
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के निजी सचिव अमित पांडेय के नवाबगंज स्थित घर में चोरी हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के सैफू का पुरवा हिनाहूं गांव निवासी अमित पांडेय यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के निजी सचिव हैं। वह अपने पूरे परिवार के साथ लखनऊ में ही रहते हैं। पैतृक आवास पर ताला बंद रहता है। शुक्रवार की रात उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर जब तीन से चार लोग बाहर निकले तो आसपास के लोगों की नजर पड गई। इसकी सूचना अमित पांडेय को दी गई। गांव पहुंचे अमित के छोटे भाई अनिल पांडेय ने देखा छत की जाली को चोरों द्वारा काट दिया गया है। घर में रखा भारी मात्रा में अनाज, कीमती सामान और बर्तन गायब था। अमित पांडे के पिता श्रीशरण पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed