{"_id":"65285e541e89bdfe560af256","slug":"theft-in-three-houses-in-24-hours-people-scared-pratapgarh-news-c-3-1-ald1021-240059-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 24 घंटे में तीन घरों में चोरी, सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 24 घंटे में तीन घरों में चोरी, सहमे लोग
Fri, 13 Oct 2023 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
दुलुवामई गांव निवासी राम प्रवेश पाल के घर रात में सोते समय बुधवार की रात चोरों ने पीछे की पक्की दीवार में सेंध लगा दी। फिर भीतर घुसकर चोरों ने घर में रखे गहने और कपड़े के साथ ही 60 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। सुबह जानकारी होने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
इसी थाना क्षेत्र के मुंदीपुर में सांवल दास सोनी गया जगन्नाथ के दर्शन करने गए है। यहां भी बुधवार की रात चोरों ने पीछे से पक्की दीवार मे सेध लगाकर लाखों रुपये के गहने पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर परिजन सन्न रह गए।
तीसरी घटना गुरुवार दिन की है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बजहा भीट गांव निवासी रंजीत मौर्या के घर में दिन में ही चोरी की नीयत से एक युवक घुसा। घर में खटपट की आवाज होने पर महिलाओं ने बाहर से दरवाजा बंद कर लिया। साथ ही पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। पीड़ितों ने घटनाओं की तहरीर थाने में दी है।