फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Theft from clerk's house in broad daylight in the presence of security guard

Pratapgarh News: सिक्योरिटी गार्ड की मौजूदगी में दिनदहाड़े क्लर्क के घर से चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Theft from clerk's house in broad daylight in the presence of security guard
सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी होने के बावजूद बेखौफ चोर दिनदहाड़े आईटीआई कालोनी में क्लर्क का बंद घर खंगाल ले गए। करीब दो लाख रुपये के जेवरात और नकदी समेत कीमती सामान चोर समेटकर फरार हो गए। इसकी भनक गेट पर ड्यूटी कर रहे सिक्योरिटी गार्ड को नहीं लगी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के नागापुर निवासी बजरंग बहादुर सिंह कटरा रोड स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज में क्लर्क हैं। परिवार के साथ वह आईटीआई कॉलोनी में रहते हैं। होली के अवसर पर परिवार के साथ अपने गांव नागापुर गए थे। कालोनी में करीब 12 आवास बने हुए हैं। सभी आवासों में कर्मचारी रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे वह परिवार के साथ घर पहुंचे। मेन गेट खुला देख वह अवाक रह गए। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा था। आलमारी से करीब दो लाख रुपये के जेवरात और नकदी गायब थी। घर में कीमती सामान भी नहीं मिला। चोरी होने घरवाले परेशान हो गए। जानकारी होने पर आईटीआई कर्मचारी भी पहुंचे। कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारी चोरी की घटना से हैरत में है। वह आपस में चर्चा कर रहे थे कि बुधवार की रात में चोरी नहीं हुई है। बृहस्पतिवार की दोपहर में ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। गेट पर सुरक्षा की ड्यूटी कर रहे सिक्योरिटी गार्ड को जानकारी न होना असुरक्षा को दर्शाता है। कोतवाल आनंद पाल सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच के लिए संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed