{"_id":"5d4f14558ebc3e6d18103a46","slug":"the-young-man-who-took-away-the-girl-beaten-up-in-the-room-pratapgarh-news-ald2518590186","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को भगाकर ले जाने वाले युवक की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को भगाकर ले जाने वाले युवक की धुनाई
विज्ञापन
marpeet
युवती को बहलाकर ले जाने वाले युवक को कमरे बंद कर पीटा
पुलिस की मौजूदगी में हुई पंचायत, प्रेमी के साथ युवती गई ससुराल
15 दिन पहले प्रेमिका को भगा ले गया था युवक, रचा ली थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। युवती को भगाकर ले जाने वाले युवक को कमरे बंद कर पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में घंटों पंचायत होती रही। बाद में प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ ससुराल चली गई।
लालगंज के रहने वाले एक युवक की रिश्तेदारी अंतू थाना क्षेत्र के बंडा में है। रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान उसकी नजरें बगल में रहने वाली युवती से लड़ गईं। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। मोहब्बत परवान चढ़ी तो 15 दिन पहले प्रेमिका को लेकर प्रेमी घर से भाग निकला। वह युवती से शादी रचाने के बाद शुक्रवार को घर लौटा। इस पर परिवार के लोगों ने युवक को लताड़ लगाई और शनिवार की सुबह युवती को उसके घर ले जाकर छोड़ने को कहा। युवक अपनी प्रेमिका को लेकर बंडा आया। उसे देखते ही लड़की के घरवालों ने आपा खो दिया। युवक को कमरे में बंद कर पीटा। सूचना मिलने पर अंतू पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक को आजाद कराया। फिर चार घंटे तक ग्रामीणों की पंचायत चलती रही। दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। अंत में युवक अपनी प्रेमिका को लेकर अपने घर लौट गया। एसओ अंतू ने बताया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी कर लिए हैं। परिवार व गांव के लोगों की सहमति के बाद युवक लड़की को साथ ले गया।
पौधे उखाड़ ले गए चोर
संडवाचंद्रिका। रोपित पौधे चोर चुरा ले गए। अंतू नगर पंचायत परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया है। रात में चोर सौ पौधे खोदकर चुरा ले गए। शनिवार की सुबह नगर पंचायत के कर्मचारियों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। ईओ पद्मजा मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
बालक के साथ युवक ने किया कुकर्म, गिरफ्तार
प्रतापगढ़। बालक के साथ युवक ने कुकर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। नगर कोतवाली के भुपियामऊ पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले एक दस साल के लड़के के साथ गांव के धीरज ने 19 जुलाई को कुकर्म किया था। हालांकि उस समय मामला पुलिस के पास पहुंचा लेकिन ग्रामीणों की पंचायत में दब गया। शुक्रवार को किसी बात को लेकर फिर आरोपी व पीड़ित बालक के परिवार वालों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद पीड़ित बालक को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। उनकी तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बालक को मेडिकल के लिए भेजा गया।
परदेसी को बनाया जहरखुरानी का शिकार
प्रतापगढ़। मुंबई से कमाकर घर लौट रहे मुसाफिर को बस पर जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाकर लूट लिया। पट्टी कोतवाली के आमापुर निवासी अब्बास अली शनिवार को मुंबई से प्रयागराज पहुंचा। वह रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर सिविल लाइन पहुंचा। रास्ते में उसे जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। उसका बैग समेत अन्य कीमती सामान लूटकर जहरखुरान भाग निकले। बस प्रतापगढ़ पहुंची तो लोगों की अब्बास पर नजर पड़ी। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी।
दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
प्रतापगढ़। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोहड़ौर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी संदीप वर्मा पुत्र राम बहादुर वर्मा निवासी अतरसंड को कांधरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सुअर को गोली मारने की शिकायत
संडवाचंद्रिका। सुअर को गोली मारने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले को रफा-दफा करने पर उतारू है। अंतू थाना क्षेत्र के मझिलहा की रहने वाली कविता ने आरोप लगाया है कि उसने सुअर पाल रखा है। महुआबन के रहने वाले कुछ लोगों ने सुअर को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत करने थाने पहुंची लेकिन पुलिस मामले को रफा-दफा करने पर उतारू है।
चोरी की घटना से भयभीत है सराफ
प्रतापगढ़। आभूषण की दुकान में चोरी की घटना से सराफ व उसके परिवार के लोग सहमे हुए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी चोरों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी। अंतू थाना क्षेत्र के चौरा निवासी संजय सोनी का आरोप है कि उसकी आभूषण की दुकान गड़वारा बाजार में है। 23 जुलाई की रात चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर लाखों का आभूषण चुरा ले गए। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने के बजाय मौन साधे हुए है। इससे परिवार के लोग भयभीत हैं। जबकि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। ऐसे में घटना की छानबीन कर बदमाशों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम लगाई जाए।