फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The young man who arrived at the funeral of his girlfriend was beaten to death

प्रेमिका के अंतिम संस्कार में पहुंचे युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 06 May 2022 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The young man who arrived at the funeral of his girlfriend was beaten to death
कुंडा। प्रेमिका के अंतिम संस्कार में पहुंचे युवक पर उसके घरवालों ने हमला कर दिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे प्रयागराज ले जा रहे थे लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली के मियां का पुरवा गांव निवासी भैयाराम का प्रयागराज जनपद के मंसूराबाद की एक युवती से प्रेम चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन, युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। युवती ने इस बारे में घरवालों से बात की तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इससे नाराज युवती ने बीते दो मई को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव घर ले आए और अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इस दौरान भैयाराम भी वहां पहुंच गया। उसे देखते ही युवती के परिजन भड़क गए। कई लोग एक साथ उस पर टूट पड़े। उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। इससे वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद होश आने पर उसने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे लेकिन, रास्ते में ही मौत हो गई। इस पर परिजन शव घर ले आए और बृहस्पतिवार की सुबह बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कुंडा पुलिस घटना की जानकारी से इनकार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed