{"_id":"62f55a28e5ee390c003ccf44","slug":"the-young-man-lost-his-life-in-the-dog-s-affair-pratapgarh-news-ald339190749","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : कुत्ते के बच्चे को बचाने के फेर में युवक की चली गई जान, तीन माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : कुत्ते के बच्चे को बचाने के फेर में युवक की चली गई जान, तीन माह पहले हुई थी शादी
Fri, 12 Aug 2022 01:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:06 AM IST
सार
लीलापुर थाना क्षेत्र के रानीगंज अजगरा निवासी राहुल सरोज (26) बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरेबदल स्थित ससुराल जा रहा था। उसने अपने साथ बाइक पर कुत्ता भी ले रखा था।
विज्ञापन
मृतक राहुल सरोज। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
कुत्ते के चक्कर में बृहस्पतिवार को एक युवक की जान चली गई। साथ रहे कुत्ते के उछलने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। तभी सामने से आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी।
लीलापुर थाना क्षेत्र के रानीगंज अजगरा निवासी राहुल सरोज (26) बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरेबदल स्थित ससुराल जा रहा था। उसने अपने साथ बाइक पर कुत्ता भी ले रखा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर कटरामेदनीगंज चौराहे के करीब बाइक पर कुत्ता अचानक उछलने लगा। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई।
तभी सामने से आ रही स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे राहुल के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल समेत आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान कर परिवारवालों को खबर दी।
विज्ञापन
बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां मनीषा बदहवास हो गई। बहन अंकिता व छोटा भाई अंशू रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। राहुल की तीन महीने पहले ही गौरा पूरेबदल की रहने वाली खुशबू के साथ शादी हुई थी। वह ससुराल में पत्नी खुशबू से मिलने जा रहा था।