फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The young man kept sleeping between the railway tracks, the goods train passed

Pratapgarh News: रेल की पटरी के बीच सोता रहा युवक,गुजर गई मालगाड़ी

Mon, 19 Jun 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 19 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
The young man kept sleeping between the railway tracks, the goods train passed
विश्वनाथ गंज रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के बीच नशे में धुत युवक सोता रहा। उसके ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई। मामूली रूप से घायल युवक को उपचार के लिए पीएससी मांधाता ले जाया गया।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात प्रयागराज से एक मालगाड़ी गौरीगंज जा रही थी। मालगाड़ी जैसे ही विश्वनाथगंज स्टेशन से आगे बढ़ी। तभी ड्राइवर विकास सिंह की नजर रेलवे ट्रैक के बीच में लेटे हुये युवक पर पड़ गई। जब तक ड्राइवर कुछ करता। उससे पहले मालगाड़ी काफी आगे निकल चुकी थी।
विज्ञापन

ड्राईवर विकास ने तत्काल विश्वनाथगंज स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे स्टेशन मास्टर ने दर्द से तड़प रहे युवक को ट्रैक से बाहर निकाला।

घायल युवक जनपद प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलाई बाजार निवासी सेवा लाल विश्वकर्मा 40 निकला। युवक की जेब में देशी शराब की शीशी भी मिली।
स्टेशन मास्टर ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाना बेहतर नहीं समझा। पूरे अजमेर शाह के ग्रामीणों ने घायल सेवालाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता पहुंचाया। दीवार को उसके परिजन अस्पताल पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed