फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The young man committed suicide by shooting himself with a pistol

Pratapgarh News: युवक ने तमंचे से गोली मारकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by shooting himself with a pistol
लीलापुर थाना क्षेत्र के तिना में युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
लीलापुर के तिना में बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे 24 वर्षीय सूरज सरोज ने सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बेसुध हो गए। मौके पर पहुंचे एएसपी पश्चिमी व सीओ लालगंज ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। पुलिस ने मृतक के फोन को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सूरज की मां माधुरी परिवार के लोगों के साथ खेत में धान की फसल काटने गई थी। कमरे से फायर की आवाज सुनकर दरवाजे पर बैठा छोटा भाई सूरज भागकर कमरे में गया। भाई को खून से लथपथ देख मां को खबर दी। कुछ ही देर में लीलापुर पुलिस भी पहुंचकर छानबीन करने लगी। उन्हें कमरे के बेड पर ही तमंचा पड़ा था। इसके बाद परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय, क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने तमंचा समेत अन्य साक्ष्य को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सूरज बिजली बनाने का काम करता था और चार भाइयों व एक बहन में तीसरे नंबर पर था। पिता व भाई दिल्ली में रहते हैं।एएसपी बृजनंदन राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना आत्महत्या है। देखने से लग रहा है कि युवक ने खुद को गोली मारी है। परिवार के लोग भी कुछ बता नहीं रहे हैं।


मां बोली किसी से कोई झगड़ा नहीं..
सूरज की मां माधुरी ने बताया बुधवार की शाम बेटा काम से घर आया, खाना खाया और हमसे बातें कीं और सोने चला गय। बृहस्पतिवार की सुबह चाय- नाश्ता किया। फिर हम लोग खेत में धान काटने चले गए और घर पर वह अकेला था। छोटे बेटे ने घटना की जानकारी दी। हमें किसी पर कोई शक नहीं है। समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा क्यों किया।


प्रेम संबंध को लेकर चल रही नाराजगी की रही चर्चा
ग्रामीणों के अनुसार सूरज ने कुछ समय पहले लालगंज के भेंभौरा गांव की एक युवती को पसंद किया था। इस बात की जानकारी घरवालों को दी थी। शुरू में परिवार ने इस रिश्ते से इन्कार किया था लेकिन बाद में वे तैयार हो गए। बताया जा रहा है कि हाल ही में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में अनबन हुई थी। इसी बात को लेकर सूरज मानसिक रूप से परेशान था।

लीलापुर थाना क्षेत्र के तिना में युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद

लीलापुर थाना क्षेत्र के तिना में युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed