{"_id":"68a0c38296d9fc35780e152e","slug":"the-wait-is-over-studies-will-begin-in-the-new-engineering-college-from-tomorrow-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-145716-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: इंतजार खत्म, कल से नए इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा पठन-पाठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: इंतजार खत्म, कल से नए इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा पठन-पाठन
विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज शिवसत में पठन पाठन का काम सोमवार से शुरू हो जाएगा। पठन-पाठन शुरू होने से नए सत्र में दाखिला लेकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सहूलियत मिलेगी। वहीं, कॉलेज का नाम बाबा साहब भीमराव आंबेडकर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज होगा।
साल 2017 से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण की नींव रखी गई। करीब सात साल बाद 48.25 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। फिलहाल शासन के आदेश पर एक अगस्त से कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया था।
नए भवन में प्रशासनिक कामकाज की शुरुआत कर दी गई है। सात साल से विद्यार्थियों का पठन-पाठन केएनआई सुल्तानपुर में चल रहा था। 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद नए भवन में पठन-पाठन शुरू करने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
सोमवार से नए भवन में पठन-पाठन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नए सत्र 2025-26 में 300 सीटों पर इंजीनियरिंग (बीटेक) के छात्रों का दाखिला लिया जाएगा। एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि नए इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज होगा।