फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The village's intelligence will shine on the board

Pratapgarh News: फलक पर चमकेगी गांव की मेधा

Mon, 01 Jan 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 01 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The village's intelligence will shine on the board
गांव में छिपी प्रतिभाओं को उभारने के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। ग्राम स्तर पर ऎसी प्रतिभाओं को तराशने के लिए संस्कृति विभाग और प्रशासन राज्य स्तर पर खुला मंच मुहैया कराएगा। इस पहल से ग्रामीण इलाकों की प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। चयनित प्रतिभागियों को शासन स्तर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन


संस्कृति उत्सव 2023 के तहत संस्कृति विभाग विभिन्न क्षेत्रों में परांगत मॆधाओं को सरकार मंच प्रदान करेगी। प्रतिभाओं के चयन के लिए ग्राम स्तर पर फाॅर्म भरे जाएंगे, जिसमें सभी आवश्यक जानकारियां भरी जाएंगी। आवेदन के बाद इनका चयन ब्लाॅक स्तर पर होगा। यह प्रतियोगिता चार विधाओं में होगी। जिनमें गायन, वादन, नृत्य व समूह नृत्य को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इस योजना में शामिल होने के लिए कलाकारों को ऑनलाइन पंजीकरम अनिवार्य रूप से कराना होगा। पंजीयन संस्कृति विभाग के पोर्टल पर होना है। एक प्रतिभागी केवल एक विधा में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। प्रतिभागी कलाकारों को वाद्य यंत्र खुद ही लाने होंगे। प्रतियोगिता में देश भक्ति, लोकगीत, लोकनृत्य, जनजातीय नृत्य व समूह प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रतिभागी कलाकार एकल समूह से अतिरिक्त केवल व्यक्तिगत भी शामिल होंगे। निर्णायक मंडल ठीक न लगने पर प्रस्तुतियों के प्रस्ताव को निरस्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले कलाकारों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
मंडल स्तर प्रतियोगिता में सफल कलाकारों को लखनऊ में 24से26 जनवरी तक होने वाले संस्कृति महोत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। संस्कृति महोत्सव के लिए चयनित कलाकारों को विभाग की ओर से रेल किराया, भोजन व्यवस्था के साथ मानदेय भी दिया जाएगा।



वादन, गायन के लिए मिलेंगे 50 अंक

प्रतिभागी कलाकारों को गायन 50 अंकों के सापेक्ष होगा। जिसमें 15 अंक स्वर, 15 अंक लय, 10 अंक उच्चारण, 05 अंक वेशभूषा व 05 अंक का समग्र आकलन होगा। इसी प्रकार वादन भी 50 अंक का होगा। एकल नृत्य के लिए 60 अंक निर्धारित किए गये हैं। समूह नृत्य के लिए भी 60 अंक निर्धारित किए गये हैं।




संस्कृति महोत्सव के लिए तहसील स्तर पर चयन होगा। इसके बाद जिले स्तर में पांच जनवरी से 10 तक प्रतियोगिता करानी है। तहसील स्तर पर नोडल नियुक्त कर दिये गये है। ब्लाॅक से सूचना मांगी जा रही है।
- राकेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed