{"_id":"2492529e56c9f42ed77d9472e34a0b5f","slug":"the-two-sides-remain-at-loggerheads-over-colony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनी में रहने को लेकर भिड़े दो पक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनी में रहने को लेकर भिड़े दो पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 05 Nov 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। कांशीराम कॉलोनी में बगैर एलाटमेंट के रहने को लेकर बुधवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष ने इसकी शिकायत फोन पर एसपी से की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कांशीराम कॉलोनी जीआईसी के ब्लाक संख्या एक व कमरा नम्बर आठ कोहड़ौर के चंदीपुर गांव निवासी झिंगुरी के नाम एलाट है।
वह अपने घर पर रहता है। एलाटमेंट के दौरान ही इस रूम में अंजुम पत्नी नन्हें परिवार के साथ रहने लगी। माह भर पहले परिवार के साथ अपने घर चली गई। उसका आरोप है कि इस बीच सीमा पत्नी कल्लू ने उसके कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखी नगदी और जेवरात ले लिए। गृहस्थी के समान को पीछे के कमरे में रखकर ताला लगा दिया। सप्ताह भर पहले अंजुम कॉलोनी आई तो टूटा ताला देख दंग रह गई। पीड़िता ने कई बार कोतवाली पुलिस से शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को बगैर एलाटमेंट के रहने को लेकर दोनों परिवार के लोग मारपीट करने लगे। अंजुम ने घटना की जानकारी फोन पर एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर मकंद्रूगंज चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।
बगैर एलाटमेंट रह रहे दर्जनों लोग
कांशीराम कॉलोनी जीआईसी में करीब दर्जन भर लोग काफी दिनों से बगैर एलाटमेंट के ही रह रहे हैं। जिसके नाम एलाट है वह उस कमरे में घुसने तक नहीं पाता है। पीड़ित शिकायत करते ही रह जाते हैं, मगर जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान तक नहीं देते हैं।
विज्ञापन
चाहे जो कब्जा करे, अगर एलाट नहीं है तो कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मारपीट जैसी घटना की जानकारी नहीं है।
जेपी मिश्र, एसडीएम सदर।