{"_id":"64af099181f4ed3b2302f126","slug":"the-truck-overturned-after-colliding-with-the-branch-of-a-peepal-tree-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-1507-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पीपल के पेड़ की लटक रही डाल से टकराया ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पीपल के पेड़ की लटक रही डाल से टकराया ट्रक पलटा
Thu, 13 Jul 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के तुलापुर के समीप सड़क पर लटक रहे पीपल की डाल से टकराने के बाद बेकाबू होकर एक ट्रक पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकाला। हादसे की वजह लीलापुर-साहबगंज मार्ग करीब पांच घंटे बाधित रहा।
बुधवार भोर में छत्तीसगढ़ से बोरियों में भरा मछली का चारा (20 टन) लादकर एक ट्रक कटका मानपुर में आलोक सिंह के गोदाम पर पहुंचाने जा रहा था। लीलापुर-साहबगंज मार्ग पर तुलापुर के करीब सड़क पर लटक रही पेड़ की डाल से टकराने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद ट्रक पर लदी बोरियां दूर तक बिखर गईं।
गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक तारा यादव निवासी जसरा प्रयागराज मामूली चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उसे ट्रक का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। टक्कर के बाद पेड़ की डाल भी सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
जिससे करीब पांच घंटे तक आवागमन बाधित रहा। दूसरे रास्ते से बड़े वाहनों को भेजा गया। करीब नौ बजे लीलापुर पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से सड़क पर से अवरोध हटाकर आवागमन बहाल कराया गया।