{"_id":"6256e795a857193ca0714bbb","slug":"the-thieves-took-the-house-of-two-people-including-the-inspector-by-breaking-the-lock-of-the-closed-house-pratapgarh-news-ald330839080","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़कर दरोगा समेत दो लोगों का मकान खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान का ताला तोड़कर दरोगा समेत दो लोगों का मकान खंगाल ले गए चोर
विज्ञापन
मानधाता थाने के भगवतगंज बाजार के समीप घर में चोरों द्वारा तोड़ी गयी आलमारी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
बअलग-अलग घटनाओं में दरोगा समेत दो लोगों के बंद मकान से चोर लाखों रुपये के जेवरात समेत कीमती सामान समेट ले गए। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। बदमाशों की खोजबीन की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं शुरू की। इससे पुलिस के रवैए को लेकर लोगों में गुस्सा है।
मानधाता थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर (हरचेतपुर) के रहने वाले शिवम सिंह पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने परिवार के साथ प्रयागराज में रहते हैं। जिसके चलते पैतृक घर बंद रहता है। बहन की शादी के लिए घर में तैयारी चल रही थी। विवाह से संबंधित काफी सामान एकत्र कर मकान में रखा गया था। मंगलवार की रात चोर उनके मकान का ताला काटकर भीतर घुसे। चोर आलमारी ,बक्शा तोड़कर करीब सवा लाख के जेवरात समेट ले गए।
बुधवार की सुबह दरवाजा का ताला टूटा देख परिवार के लोगों ने शिवम को जानकारी दी। परिजनों को लेकर शिवम घर पहुंचे तो दंग रह गए। घर के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस केवल छानबीन के बाद लौट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
दूसरी ओर फतनपुर थाना क्षेत्र के कैलीडीह गांव निवासी जगदीश गौतम दो दिन पूर्व अहमदाबाद गुजरात से घर आया। इसके बाद वह मकान बंद कर अपनी पत्नी को विदा कराकर लाने के लिए ससुराल प्रयागराज के तेलियरगंज चला गया। बुधवार को वह घर लौटा तो दंग रह गया। घर का ताला टूटा था। कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। बक्शे में रखा 70 हजार रुपये समेत अन्य कीमती सामान गायब था। जगदीश ने पुलिस को तहरीर देते हुए एक महिला व पुरुष पर शंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।