फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The strong sunlight increased the humidity the mercury rose

पुरवा हवाओं के बीच तल्ख धूप ने बढ़ाई उमस, उछला पारा

Tue, 30 Jun 2020 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
The strong sunlight increased the humidity the mercury rose
The strong sunlight increased the humidity the mercury rose
मंगलवार को पुरवा हवाओं के बीच तल्ख धूप ने उमसभरी गर्मी में इजाफा कर दिया। दोपहर में धूप तेज होने पर तापमान बढ़ गया। उमसभरी गर्मी से लोग दिनभर बेहाल रहे। घरों मेें पंखे व कू लर फर्राटा भरते रहे, मगर उससभरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। शहर से लेकर गांव तक लोग गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, शाम को आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ तो शुरू हुई, मगर बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

रविवार व सोमवार लगातार दो दिनों से आसमान मेें डेरा जमाए बादलों ने झमाझम बारिश की। तापमान लुढ़कने से मौसम सुहाना हो गया था। अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह महज बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप खिली तो उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज हुई तो तापमान इजाफा हो गया। लोग उमसभरी गर्मी के कहर से परेशान हो उठे। घरों व कार्यालयों में पंखे फर्राटे भरते रहे। मगर गर्मी से राहत नहीं मिली। धूप की तपिश से न तो घर में सुकून था न ही बाहर। शहर के बाबागंज, सदर बाजार, घंटाघर, भगवाचुंगी, अंबेडकर चौराह पर काफी भीड़भाड़ रही। सड़क से गुजर रहे राहगीर पसीने से तरबतर दिखे। दुकानदार भी गर्मी से बेहाल दिखे। इधर, शाम को बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हुई, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि धूप खिलने से तापमान बढ़ा है। पुरवा हवाएं सक्रिय हैं। पछुआ हवाओं की दखल होने पर बारिश होगी।
विज्ञापन

24 घंटे में 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान
सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जबकि मंगलवार को उछलकर अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान पर बहुत असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed