फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The strike ended, after 31 days there was movement in the court

Pratapgarh News: हड़ताल खत्म, 31 दिन बाद दिखी कचहरी में चहल- पहल

Fri, 18 Aug 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 18 Aug 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
The strike ended, after 31 days there was movement in the court
दीवानी न्यायालयों में कामकाज शुरू होने से वकीलों, वादकारियों को राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पट्टी ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं की 30 दिन तक चली हड़ताल में उप निबंधक कार्यालय को करीब चार करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को कचहरी में प्रशासन के अधिाकरियों की अदालत व अन्य कार्यालयों में कामकाज होने से चहल- पहल रही। दीवानी न्यायालयों में कामकाज की शुरुआत होने से वकीलों के साथ ही वादकारियों को भी राहत मिली।
पट्टी ग्राम न्यायालय की स्थापना की अधिसूचना जारी होने के बाद 18 जुलाई से जूनियर बार, वकील परिषद व जिला बार की ओर से अधिवक्ता एकजुट होकर न्यायिक कार्य से विरत रहकर हड़ताल कर रहे थे।
विज्ञापन

बीते सप्ताह जिला बार तथा वकील परिषद ने हड़ताल से समर्थन वापस लिया तो जूनियर बार ने भी बृहस्पतिवार को हड़तात समाप्त करने का विचार किया। शुक्रवार को डीएम, एडीएम, मुख्य राजस्व अधिकारी की कोर्ट में अलग-अलग मामलों की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता, वादकारियों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
चार करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान
कचहरी परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में 30 दिन तक कामकाज बंद रहने से लगभग चार करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। उप निबंधक कार्यालय के सब रजिस्ट्रार विनोद कुमार सिंह के अनुसार इस दौरान लगभग 600 संपत्तियों की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। बीते वर्ष 2022 में इसी माह में लगभग दो करोड़ से अधिक का राजस्व एकत्रित हुआ था।
वहीं उप निबंधक कार्यालय में कामकाज शुरु होने के बाद अभिलेखों की जांच के लिए वकीलों की भीड़ जमा हुई। रजिस्ट्रार के सामने जमीन का बैनामा लेने के लिए क्रेता तथा विक्रेता पक्ष बड़ी संख्या में जुटे रहे। शुक्रवार को कामकाज शुरु होने के बाद शाम तक 18 बैनामे हुए।

....




न्यासी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला का स्वागत
जूनियर बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरु होने को है। वकीलों के आंदोलन आनदोलन समाप्त होने के बाद शुक्रवार को बार भवन में न्यासी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ सदस्य विजय शंकर त्रिपाठी आदि पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पूर्व महामंत्री जेपी मिश्रा, रुरल बार के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा, जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह, जूनियर बार के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, महामंत्री संतोष नारायण मिश्र, प्रकाशन मंत्री अजय कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप ओझा, परमानंद मिश्र आदि ने न्यासी मंडल के अध्यक्ष का स्वागत किया। बार कायार्लय में चुनाव से पहले मतदात बनने के लिए सदस्यता अभियान को तेज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed