फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The sounds of Ya Ali or Hussain echoed in the Chehlum procession

Pratapgarh News: चेहल्लुम के जुलूस में गूंजीं या अली या हुसैन की सदाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The sounds of Ya Ali or Hussain echoed in the Chehlum procession
शुक्रवार को निकले चेहल्लुम के जुलूस जंजीरी मातम करते लोग। संवाद
शहर में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चेहल्लुम का जुलूस निकला। जंजीरी मातम व प्रदर्शन के बीच या अली या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए जुलूस कर्बला शरीफ पहुंचा।
विज्ञापन

शहर के खुशखुवापुर, सिप्तैन रोड, अजीत नगर, नया माल गोदाम रोड से निकले मातमी जुलूस में जांबाज करतब दिखा रहे। चेहल्लुम का जुलूस भंगवाचुंगी, निर्मल तिराहा, पंजाबी मार्केट होते हुए चौक घंटाघर पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग बेगमवार्ड स्थित बड़े इमामबाड़े पर पहुंचकर गम का इजहार किया। मातमी माहौल में जुलूस सदर चौराहे से होते हुए चिलबिला जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जुलूस में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष हैदर अली, मेराजखान, शकील अहमद, आबिद रजा, अशफाक, इकबाल शामिल रहे। अंजुमन आशिकाने रसूल एवं अंजुमन रजाएं हुसैन जुलूस का नेतृत्व कर रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगर कोतवाल नीरज यादव दलबल के साथ ड्रोन से नजर रखे हुए थे। इस दौरान एसडीएम सदर नैंसी सिंह, सीओ सिटी प्रशांत राज भी व्यवस्था को देखते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात में भी निकला था मातमी जुलूस
चेहल्लुम पर बृहस्पतिवार की रात भी मातमी जुलूस निकला। जो आधी रात के बाद चौक घंटाघर से वापस पुराना माल गोदाम, अजीत नगर, सिप्तैन रोड, पल्टन बाजार व खुशखुशवापुर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed