फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The sound of Corona... Health department on alert regarding the new variant

Pratapgarh News: कोरोना की आहट... नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The sound of Corona... Health department on alert regarding the new variant
कोविड के नए वेरिएंट जेएन 1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में कोविड जांच शुरू हो गई है। शनिवार को जांच के लिए चार मरीजों का सैंपल लिया गया। अस्पताल प्रशासन ने कोविड के लिए दस बेड का अलग से वार्ड आरक्षित कर दिया है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और आईसीयू की क्रियाशीलता को परखने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने जिले के सभी 29 सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे पांच-पांच बेड का कोविड वार्ड तैयार करवा लें।
विज्ञापन

मुंबई और दिल्ली में कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती हुए चार संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर चिकित्सक जांच करवा रहे हैं। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि दस बेड का अलग से कोविड वार्ड आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वार्डों में ऑक्सीजन आपूर्ति और अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच-पड़ताल पूरी कर ली गई है। हालांकि, जिले में अभी तक कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, मगर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पुख्ता कर ली गई हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। फिर भी, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई कोरोना का मामला सामने आता है, तो हम उससे निपटने की पूरी क्षमता रखते हैं।

सीएमओ ने ‘दो गज की दूरी मास्क है जरूरी’ का संदेश देकर सभी चिकित्सकों के साथ कर्मचारियों को भीड़-भाड़ वाले इलाके में मास्क लगा कर रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक उप्र में कोरोना के नए वेरिएंट का कोई मरीज सामने नहीं आया है। अगर कोई मरीज सामने आता है तो हम उसका इलाज करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed