फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The song drew applause from the girls

गीत से छात्राओं ने बटोरी तालियां

Fri, 01 May 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 01 May 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
The song drew applause from the girls
लालगंज (ब्यूरो)। पूरे कालूराम गांव में बनाए गए इंटरलाकिंग संपर्क मार्ग का रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने उद्घाटन किया। इसके बाद विधायक ने पूरे कालूराम गांव स्थित धर्मराज यादव इंटर मीडिएट कालेज के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कहा कि ग्रामीण अंचलों में विद्यालयों की स्थापना शिक्षा को बढ़ावा देती है।
विज्ञापन


 वार्षिकोत्सव में विद्यालय की छात्रा नीलू, मोना और रूपा ने सरस्वती वंदना एवं छात्रा सोनाली, शौम्या, स्वीटी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की छात्रा रोशनी, प्रियंका, आराधना, खुशबू, रूपा ने मनमोहक लोक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी। वहीं छात्रा खुशबू का गीत राधा तेरी चुनरी और छात्र शिवेंद्र मिश्रा का गीत रघुपति राघव राजा राम पर नृत्य भी खास रहा। वहीं निरक्षता पर एकांकी गंवार बीबी छात्रा रोशनी व उसके साथियों एवं गुरू चेला छात्र नौसाद व उसके साथियों द्वारा प्रस्तुत कर निरक्षता मिटाने का संदेश दिया गया। स्वागत भाषण विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र तिवारी व आभार प्रदर्शन प्रबंधक मंगलेश यादव ने किया।
विज्ञापन


संचालन अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्र ने किया। कार्यक्रम में राममिलन तिवारी, केडी मिश्र, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, देवानंद मिश्र, चंद्रशेखर तिवारी, धीरज पांडेय, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सुधीर तिवारी, नन्हे सिंह, बब्बू तिवारी, रामचंद्र तिवारी, भइयाराम तिवारी, मेजर गंगा पाल मिश्र, देवेंद्र मिश्र, शंभूनाथ मिश्र, स्वामीनाथ यादव, भारत यादव, एलपी यादव, हरीशचंद्र वर्मा, गोपी वर्मा, नंदे वर्मा, मान सिंह यादव, बच्चा तिवारी, माताफेर शुक्ल, रामसिंह वर्मा, कृपाशंकर, चिंतामणि, रमेश, कमलेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed