फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The rogue who tried to rob the Tiny branch was arrested

टाइनी शाखा लूटने की कोशिश करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Mon, 11 May 2020 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The rogue who tried to rob the Tiny branch was arrested
crime
टाइनी शाखा लूटने वाले फरार शातिर बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। घटना के बाद से उसका साथी फरार चल रहा है। कोहड़ौर, नगर कोतवाली व मानधाता में लूट की घटनाओं में बदमाश फरार चल रहा था।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के बांसी जगेशरगंज निवासी राजेंद्र यादव ने जगेशरगंज बाजार के करीब बड़ौदा बैंक की टाइनी शाखा खोल रखी है। 13 अप्रैल को बाइक सवार तीन बदमाशों ने टाइनी शाखा लूटने का प्रयास किया लेकिन संचालक के विरोध के चलते बदमाशों को भागना पड़ा।
विज्ञापन

बदमाश ने संचालक को गोली मारने की कोशिश की लेकिन फायर मिस हो गया। पूर्व में पुलिस ने इमरान निवासी उपाध्यायपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अंतू पुलिस ने चौरा चौबेपुर के पास से 9 मई को घटना में शामिल फरार बदमाश परवेज पुत्र मुजम्मिल हुसैन निवासी शिवगढ़ रानीगंज को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में परवेज ने बताया कि 21 फरवरी को मदुरा रानीगंज में कूरियर डिलीवरी करने वाले सेल्समैन से 28 हजार रुपये व मोबाइल लूटा था। जून 2019 में नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज में टाइनी शाखा को भी लूटने का प्रयास किया था।
8 मार्च 2020 को अपने साथी मुकीम के कहने पर अमजद निवासी नसीरपुर, शाहरुख निवासी अचलपुर के साथ मिलकर गजेहड़ा जंगल के पास एक व्यक्ति से काले रंग की अपाचे बाइक व मोबाइल लूट लिया था।

लूटी गई बाइक मुकीम के पास है। परवेज के ऊपर कोहड़ौर समेत अन्य थानों में मुकदमा दर्ज है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed