{"_id":"6058cf199855bb60726c6e27","slug":"the-robber-who-was-robbed-of-the-policeman-arrested-in-election-duty-was-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में जा रहे दरोगा की पिस्टल लूटने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में जा रहे दरोगा की पिस्टल लूटने वाला गिरफ्तार
Tue, 23 Mar 2021 12:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में जा रहे दरोगा की सरकारी पिस्टल व मैगजीन लूटने वाले बदमाश को एसटीएफ ने सोमवार को कुंडा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई पिस्टल, मैगजीन समेत घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
महेशगंज थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव कराने जाते समय 5 मई 2019 की रात संसारीपुर रोड पर पुलिस लाइन में तैनात रहे दरोगा रामबहादुर सिंह से दो बदमाशों ने पिस्टल व मैगजीन लूट ली थी। घटना में शामिल मुस्तफा निवासी बेलाही सरायखानदेव थाना महेशगंज को पहले ही पुलिस ने जेल भेज दिया था। उसका साथी विशाल पासी निवासी पारसनगर कल्याणपुर लालगंज फरार चल रहा था। पंचायत चुनाव को लेकर अवैध असलहों की तस्करी रोकने के लिए एसटीएफ की विभिन्न टीमों को लगाया गया था।
सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि विशाल पासी दरोगा से लूटी गई पिस्टल को बेचने की फिराक में है, जिसपर प्रयागराज की एसटीएफ फील्ड यूनिट ने जाल बिछा दिया। महेशगंज के हुलासगढ़ गांव के पास विशाल के पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर दरोगा से लूटी गई 09 एमएम पिस्टल, मैगजीन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। पूछताछ में विशाल ने बताया कि लूटने के बाद शौकिया फायरिंग कर उसने 10 कारतूस खर्च कर दिए। एसटीएफ ने उसे महेशगंज पुलिस के हवाले कर दिया।