फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The robber who was robbed of the policeman arrested in election duty was arrested

चुनाव ड्यूटी में जा रहे दरोगा की पिस्टल लूटने वाला गिरफ्तार

Tue, 23 Mar 2021 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Mar 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The robber who was robbed of the policeman arrested in election duty was arrested
arrested
दो साल पहले लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में जा रहे दरोगा की सरकारी पिस्टल व मैगजीन लूटने वाले बदमाश को एसटीएफ ने सोमवार को कुंडा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई पिस्टल, मैगजीन समेत घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव कराने जाते समय 5 मई 2019 की रात संसारीपुर रोड पर पुलिस लाइन में तैनात रहे दरोगा रामबहादुर सिंह से दो बदमाशों ने पिस्टल व मैगजीन लूट ली थी। घटना में शामिल मुस्तफा निवासी बेलाही सरायखानदेव थाना महेशगंज को पहले ही पुलिस ने जेल भेज दिया था। उसका साथी विशाल पासी निवासी पारसनगर कल्याणपुर लालगंज फरार चल रहा था। पंचायत चुनाव को लेकर अवैध असलहों की तस्करी रोकने के लिए एसटीएफ की विभिन्न टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन


सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि विशाल पासी दरोगा से लूटी गई पिस्टल को बेचने की फिराक में है, जिसपर प्रयागराज की एसटीएफ फील्ड यूनिट ने जाल बिछा दिया। महेशगंज के हुलासगढ़ गांव के पास विशाल के पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर दरोगा से लूटी गई 09 एमएम पिस्टल, मैगजीन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। पूछताछ में विशाल ने बताया कि लूटने के बाद शौकिया फायरिंग कर उसने 10 कारतूस खर्च कर दिए। एसटीएफ ने उसे महेशगंज पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed