फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The relatives, adamant on the insistence of arrest, agreed to the last rites of the dead body after six hours

6 घंटे तक दरवाजे पर शव रखकर दिया धरना, सीओ के आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार

Tue, 31 May 2022 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The relatives, adamant on the insistence of arrest, agreed to the last rites of the dead body after six hours
अंतू थाना क्षेत्र के बहेलियापुर भवानीपुर में विवादित रास्ते को बनाता जेसीबी । संवाद - फोटो : PRATAPGARH
अंतू थाना क्षेत्र के बहेलियापुर भवानीपुर में रविवार को पैमाइश के दौरान पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर बृजलाल की हत्या कर दी थी। आक्रोशित परिजन दूसरे दिन शव घर पर रखकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी समेत आर्थिक मदद मिलने के बाद अंतिम संस्कार की जिद पर अड़े थे। यहां तक कि एसडीएम को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि छह घंटे बाद पुलिस व राजस्व विभाग ने विवादित चकमार्ग का निर्माण प्रारंभ कराया। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के बहेलियापुर भवानीपुर गांव में रविवार को जमीन के विवाद में राजस्व टीम के सामने ही मारपीट के दौरान एक पक्ष के बृजलाल वर्मा की मौत हो गई थी। सोमवार को मृतक बृजलाल का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही आर्थिक मदद व सुरक्षा की मांग पूरी होने पर ही अंतिम संस्कार की बात कहने लगे।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सौम्य मिश्र व सीओ सिटी अभय पांडेय लगातार परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे मगर वे जिद पर अड़े हुए थे। यहां तक कि एसडीएम सौम्य मिश्र लौट गए। इस बीच परिजनों की मांग को देखते हुए राजस्व व पुलिस बल की मौजूदगी में विवादित चकमार्ग का निर्माण जेसीबी से प्रारंभ कराया गया। सीओ सिटी अभय पांडेय के प्रयास के चलते छह घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed