फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The records of teachers of degree colleges will be verified

डिग्री कालेजों के शिक्षकों के अभिलेखों का होगा सत्यापन

Mon, 13 Jul 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
The records of teachers of degree colleges will be verified
फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी करने वाले डिग्री कालेज के शिक्षकों का सत्यापन होगा। शासन ने डिग्री कालेजों में तैनात शिक्षकों के मूल अभिलेखों का सत्यापन करने का डीएम को निर्देश दिया है। आदेश मिलने के बाद डीएम ने जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

जिले में चार राजकीय व सात अनुदानित कालेज संचालित हो रहे हैं। इन कालेजों में तैनात शिक्षकों की नियुक्तियों की जांच की जाएगी। इस दौरान मूल अभिलेखों के साथ शिक्षकों को उ
विज्ञापन

पस्थित होना होगा। शासन ने 31 जुलाई तक सभी कालेजों के शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन पूरा करने का निर्देश दिया है। शासन का आदेश के बाद डीएम डॉ. रुपेश कुमार ने एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। कमेटी में सदस्य के रूप में राजकीय महाविद्यालय मंगरौरा के प्राचार्य डॉ. जयशंकर मिश्र व राजकीय पीजी कालेज रानीगंज के प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार मिश्र को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी देने वाले का नाम रखा जाएग गुप्त
किसी भी शिक्षक की नियुक्ति में शंका होने या किसी प्रकार की जानकारी होने पर कोई भी व्यक्ति टीम को जानकारी दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

पीबीपीजी में आज होगा सत्यापन
महाविद्यालयों का निर्देश दिया गया है कि वह कार्यरत समस्त शिक्षकों के अभिलेखों का स्वयं सत्यापन करते हुए उसकी प्रमाणित छायाप्रति एवं मूल अभिलेखों के साथ टीम के समक्ष उपस्थित होंगे। पीबीपीजी कालेज को 13 जुलाई, एमडीपीजी को 15, एमएम पीजी कालेज कालाकांकर, बजरंग महाविद्यालय कुंडा को 17 जुलाई व हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज लालगंज, राजेश्वर सेवाश्रम डिग्री कालेज ढिढुई व पीजी कालेज पट्टी को 20 जुलाई को रिपोर्ट देनी होगी।
डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय समिति का गठन डिग्री कालेजों के शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी अभिलेखों की जांच के लिए किया गया है।
मोहनलाल गुप्ता, एसडीएम सदर।
तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। शिक्षक की उपस्थिति के साथ उनके अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
डॉ. जयशंकर मिश्र, सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed