फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The reason for the death of the maternity could not be clarified, the police sent the report to the health department

प्रसूता की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट, पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को भेजी रिपोर्ट

Mon, 30 Aug 2021 04:06 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
The reason for the death of the maternity could not be clarified, the police sent the report to the health department
प्रतापगढ़। शहर के एक नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया। मगर मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जिसकी वजह से बिसरा सुरक्षित करते हुए जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी मुकदमा दर्ज करने के बजाय पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


कंधई थाना के दरछुट महेदुआ गांव निवासी मैकेनिक राजीव मौर्य की पत्नी पूजा (24) गर्भवती थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर सिविल लाइंस स्थित एक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां ऑपरेशन के बाद पूजा ने बच्ची को जन्म दिया। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल गेट पर हंगामा काटा। पुलिस ने शाम पांच बजे के करीब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों से तहरीर भी ले लिया।
विज्ञापन


हालांकि 24 घंटे बीतने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, मृतका पूजा के मौत का कारण जानने के लिए दो डॉक्टर का पैनल बनाया गया। वीडियो ग्राफी के बीच डॉ. राजन कुमार शर्मा और डॉ. विवेक पांडेय ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में मौत का खुलासा नहीं हो सका। मामला संदिग्ध लगने के कारण चिकित्सकों ने बिसरा पिजर्व कर जांच के लिए लैब भेज दिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देने वाले पुलिस विभाग के अफसर भी आपनी बातों से मुकर गए। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट और पीड़िता के पति की तहरीर को अब स्वास्थ्य विभाग के पास भेजा रहा है। वहां से जैसी रिपोर्ट मिलेगी। उसी के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत का कारण जानने के लिए जांच की जा रही है। अवकाश के चलते मंगलवार को पीड़ित परिजन और अस्पताल के चिकित्सकों का बयान लिया जाएगा। हर संभव पीड़ित को मदद दिलाया जाएगा। - डॉक्टर एसके सिंह, डिप्टी सीएमओ।

नर्सिंग होम तक प्रसव पीड़िताओं को ले जानी वाली आशा बहू पर गिरेगी गाज
प्रतापगढ़। कमीशन के फेर में प्रसव पीड़िताओं को बरगला कर नर्सिंग होम ले जाने वाली आशा बहू के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। ऐसी आशा बहू को चिंहित भी कर रहा है। प्रसव पीड़िताओं को नर्सिंग होम पहुंचाने वाली आशा बहू को अस्पताल संचालक कमीशन देते हैं। जिसके चलते आशा बहू जानबूझकर मरीजों को सरकारी अस्पताल से बरगला कर निजी अस्पताल लेकर चली जाती है। शहर स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसूता के मौत के बाद इसका राज खुला।

जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट हो गया है। ऐसी आशा बहू को चिन्हित करने में जुट गई है। चिकित्सकों के रेफर करने पर सरकारी अस्पताल में ही भर्ती कराने का आदेश दिया है। ऐसा न करने वाली आशा बहू को विभाग से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। डीसीपीएम एम नाजिम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आशा बहू की आड़ में तमाम दलाल महिला अस्पताल में बैठी रहती है। खुद आशा बहू बनकर मरीजों को बरगलाकर निजी अस्पताल लेकर चली जाती है। ऐसे में यदि किसी नर्सिंग होम में प्रसूताओं को भर्ती करवा कर इलाज कराते आशा बहू मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


मासूम सावि के मुरली की धुन ने मोहा मन
प्रतापगढ़। पुलिस लाइन में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राधा व श्रीकृष्ण की बाल लीला की वेशभूषा में सजे बच्चों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमे सावि पांडेय की वेशभूषा व उसकी मुरली बजाने की धुन ने लोगों का मन मोह लिया। हालांकि कोरोना महामारी के चलते प्रतिभाग करने वाले बच्चों की संख्या कम रही। मंदिर में सलावट व साफ सफाई होती रही।

नगर कोतवाली के सिविल लाइन स्थित नर्सिग होम में प्रसूता की मौत पर बवाल के दौरान तैनात महिला पुलिस।

नगर कोतवाली के सिविल लाइन स्थित नर्सिग होम में प्रसूता की मौत पर बवाल के दौरान तैनात महिला पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed