{"_id":"2cf40cdaef166968ed3eda3e6ec2eaed","slug":"the-raging-bonfire-arrangements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव की व्यवस्था न होने से भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव की व्यवस्था न होने से भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। भीषण गलन में हाथ सेंकने के लिए कोयले की व्यवस्था न होने से खफा प्रधान डाकघर कर्मियों ने सोमवार को जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मगर विभाग की तरफ से कोयले का इंतजाम नहीं किया गया।
कंप्यूटर पर बैठे कर्मचारियों का हाथ गलन से काम नहीं कर रहा था। ऊपर से ग्राहकों का दबाव। तापने के लिए कोयले की व्यवस्था न होने से नाराज कर्मी काउंटर छोड़कर डाकघर से बाहर निकल आए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस बारे में सहायक पोस्टमास्टर रामचंद्र व बीबी सिंह ने बताया कि गलन से हाथ-पैर सुन्न पड़ गए हैं। कंप्यूटर पर काम नहीं हो पा रहा है। कोयले की व्यवस्था विभाग को करनी चाहिए। इस मौके पर दीपिका, महेंद्र व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इस बारे में एसएसपी एपी तिवारी का कहना है कि कोयला खरीदा गया है लेकिन कितना इस बारे में सीनियर पोस्टमास्टर ही बेहतर बता पाएंगे। सीनियर पोस्टमास्टर का मोबाइल ऑफ था। बात नहीं हो सकी।