{"_id":"5b1acf364f1c1ba06e8b73a8","slug":"the-prayers-of-good-bye-prayers-asked-for-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा की नमाज में मांगीं अमन-चैन की दुआएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा की नमाज में मांगीं अमन-चैन की दुआएं
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
नमाज अता करते रोजेदार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहमत और बरकत के महीने रमजान के आखिरी जुमे पर मस्जिदों अलविदा की नमाज अदा की गई। भारी संख्या में लोग पहुंचे। मस्जिदों में अखलाक व खलूस के साथ के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। हजारों की तादाद में नमाजियों ने सजदे में सिर झुकाया। मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं मांगीं।
रमजान के अािखरी जुमे पर रोजेदार खासे उत्साहित दिखे। इसकी गवाही अकीदतमंदों से भरी मस्जिदों ने दीं। शहर से ग्रामीण इलाके तक में मस्जिदों की रौनक देखते ही बन रही थी। शहर की जामा मस्जिद, तेज मस्जिद, चांद तारा मस्जिद, कचहरी मस्जिद, कटरामेदनीगंज मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। बारह बजे के बाद मस्जिदों का नजारा देखते ही बन रहा था। कोई सिर पर नई टोपी लगाए तो कोई नए कपड़े पहने नमाज अदा करने के लिए पहुंचा था। अकीदत के साथ नमजियों ने अलविदा की नमाज पढ़ी। सजदे में सिर झुकाकर नेकी की राह पर चलने व मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगीं। रानीगंज, पट्टी, कुंडा, लालगंज में स्थित मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज अदा की गई।