फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The playground is not being used due to lack of equipment

Pratapgarh News: उपकरण के अभाव में खेल मैदान का नहीं हो रहा उपयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The playground is not being used due to lack of equipment
प्रतिभा को निखारने के लिए ग्राम पंचायतों में लाखों की लागत से खेल मैदान तैयार किए गए हैं। कागजी कोरम पूरा करने के लिए खेल मैदान बनाकर जिम्मेदार उपकरण लगाना ही भूल गए। ऐसे में ग्राम पंचायतों में खेल मैदान शोपीस बने हुए है।
विज्ञापन

योग्यता होने के बावजूद गांव के युवा खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इसका एक प्रमुख कारण जिम्मेदारों की लापरवाही भी है। जिले की 1148 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से खेल मैदान का निर्माण किया गया है। एक-एक खेल मैदान के निर्माण पर करीब दस-दस लाख रुपये खर्च किए गए है।
विज्ञापन

नियम के अनुसार खेल मैदान की जमीन समतल होनी चाहिए। पौधरोपण के साथ चहारदीवारी का निर्माण होना चाहिए। बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जानी चाहिए। शौचालय के साथ बच्चों को खेल उपकरण भी लगाए जाने चाहिए। बावजूद इसके मानक की अनदेखी कर खेल मैदान तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीर के तौर पर सदर तहसील के परशुरामपुर में बने खेल मैदान में चहारदीवारी नहीं है। खेल उपकरण भी नहीं लगाए गए हैं। पोल लगाने के बाद झूला टांगना जिम्मेदार भूल गए। खेल मैदान में साफ-सफाई के बजाय झाड़ियां और घास उगे हैं। करीब-करीब यही स्थिति अधिकांश खेल मैदानों की है।

जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को साकार करने की बजाय अपने जेब भरने का प्रयास अधिक किया है। प्रभारी डीसी मनरेगा केएन पांडेय ने बताया कि इस तरह के खेल मैदानों का निरीक्षण कराकर व्यवस्था पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed