{"_id":"69385e65ff0d79e79707da97","slug":"the-panchayat-lasted-for-ten-hours-and-an-agreement-was-reached-on-paying-the-wedding-expenses-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-153722-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दस घंटे चली पंचायत, शादी का खर्च देने पर हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दस घंटे चली पंचायत, शादी का खर्च देने पर हुआ समझौता
विज्ञापन
शादी पर जयमाल के बाद दहेज मांगने पर वर और कन्या पक्ष में विवाद हो गया। जिसके बाद दूल्हे और परिजनों को कन्या पक्ष ने बंधक बना लिया। बाद में चौकी पर करीब 10 घंटे चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
लालगंज कोतवाली के एक गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक का विवाह एक गांव में तय हुआ था। विवाह के लिए रानीगंज कैथौला स्थित एक मैरिज हॉल में बरात आई। धूमधाम से द्वारचार हुआ। उसके बाद जयमाल की रस्म पूरी की गई। जयमाल के बाद लेनदेन को लेकर वर व कन्या पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया।
कन्या पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूल्हा समेत उसके परिवार के लोग कार खरीदने के लिए दहेज की मांग करने लगे। लेकिन कन्या पक्ष के परिवार वालों ने कार खरीदने के लिए पैसा दे पाने से हाथ खड़े कर दिए। इस बात पर कन्या पक्ष के लोग नाराज हो गए। दूल्हा समेत कुछ खास रिश्तेदारों और परिवार के लोगों रात भर बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह दोनों पक्ष रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां 10 घंटे तक दोनों पक्षों में पंचायत के बाद समझौता हुआ। जिसमें शादी के कुल खर्च का आधा पैसा कन्या पक्ष को नकद और बाकी बचा पैसा बाद में देने पर सहमति बनी। उसके बाद दोनों पक्षों के लोग अपने घर चले गए। रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। तहरीर नहीं मिलने पर सभी को घर भेज दिया गया।