फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The officials of the fire department arrived at the fair to recover, the cabinet minister reprimanded

प्रतापगढ़ : मेले में वसूली करने पहुंचे अग्निशमन विभाग के अधिकारी, कैबिनेट मंत्री ने लगाई फटकार

Sun, 14 Nov 2021 05:18 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 14 Nov 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
The officials of the fire department arrived at the fair to recover, the cabinet minister reprimanded
रुपये - फोटो : pixabay
तीन दिवसीय दशहरा मेले में शनिवार की देर शाम अग्निशमन विभाग के इंस्पेक्टर व उप निरीक्षक सहित तीन लोग वसूली करने पहुंच गए। इसकी जानकारी होते ही श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सहित अन्य लोग भी मेला मैदान पहुंच गए। वहां वसूली करने आए लोगों के साथ समिति के लोगों तकरार हो गई। बाद में काबीना मंत्री की फटकार के बाद आरोपित यहां से भाग निकले।
विज्ञापन


पट्टी का ऐतिहासिक दशहरा मेला 14 नवंबर रविवार से शुरू हो रहा है। शनिवार को मेला की तैयारी को लेकर अध्यक्ष जुग्गीलाल जायसवाल के साथ प्रबंधक सुरेश जायसवाल के साथ मेला मैदान में बैठे हुए थे। इसी दौरान शाम लगभग छह बजे फायर ब्रिगेड के इंस्पेक्टर राधेश्याम दुबे के साथ दो अन्य सहयोगी यहां आ धमके और मेला मैदान में झूला लगाने वालों के साथ अन्य दुकानदारों से अग्निशमन के नाम पर वसूली करने लगे। सूचना जब समिति के लोगों को मिली तो वे भागकर मौके पर पहुंचे। श्री रामलीला समिति अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल व समिति के प्रबंधक सुरेश कुमार जायसवाल सहित उपस्थित कमेटी के अन्य लोगों ने इस पर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed