फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The needle of suspicion is moving on close ones in the murder of an elderly person

Pratapgarh News: बुजुर्ग की हत्या में करीबियों पर घूम रही शक की सुई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The needle of suspicion is moving on close ones in the murder of an elderly person
बुजुर्ग की हत्या में पुलिस के शक की सुई करीबियों पर ही घूम रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के अमावां राजातारा में शनिवार की रात रामफेर वर्मा की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। मृतक परिजनों से विवाद के चलते खेत में अकेले रहता था। रविवार को दस बजे जमीन पर रक्तरंजित शव मिलने पर सनसनी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए छानबीन में जुट गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में किसी नजदीकी पर हत्या करने की बात सामने आई। रविवार की देर शाम मृतक की पत्नी द्रोपदी वर्मा ने अंतू थाना के शाहजहांपुर किठावर निवासी अपने दामाद अखिलेश पर हत्या करने की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस दामाद की तलाश में जुट गई। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। लेकिन दामाद पर हत्या का शक जताने के बाद भी पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो बुजुर्ग की हत्या में गांव का ही कोई नजदीकी शामिल है। कुछ सुराग मिले हैं। आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस का मानना है कि जहां हत्या की गई है, उस खेत में किसी दूसरे गांव के व्यक्ति का पहुंचना आसान नहीं है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि घटना की कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed