{"_id":"6861819863c8119d2302384e","slug":"the-mystery-of-the-deaths-will-be-solved-after-the-viscera-report-arrives-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-142615-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विसरा रिपोर्ट आने के बाद सुलझेगी मौतों की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विसरा रिपोर्ट आने के बाद सुलझेगी मौतों की गुत्थी
विज्ञापन
सगरा सुंदरपुर बाजार में रहस्यमय तरीके से मां, बेटे और बहू की मौत की गुत्थी अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही सुलझेगी। सीसीटीवी, सीडीआर एवं फाॅरेंसिक एक्सपर्ट टीम की जांच में कोई सुराग नहीं मिल सका। हिरासत में लिए गए नामजद आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया। लीलापुर थाना के सगरासुंदरपुर बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह कॉस्मेटिक दुकानदार अंकित पटवा, पत्नी रिया पटवा व उसकी मां आशा पटवा का शव घर के ऊपरी मंजिल पर कमरे में एक ही बेड पर मिला था।
पांच माह का बेटा कार्तिक मां रिया के शव से लिपटकर रोता मिला। मृतका रिया के पिता दीप कुमार पटवा ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराते हुए जमीन के विवाद में साजिश के तहत जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था।
फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने तीन दिन तक आरोपी के घर के चारों ओर जांच किया। घर के पीछे बनी चहारदीवारी पर भीतर घुसने एवं छत के रास्ते मृतक के घर में किसी के घुसने की संभावना खंगाली गई, लेकिन परिणाम में कुछ हाथ नहीं लगा। नामजद आरोपियों से तीन दिन सख्ती से पूछताछ के बाद ऐसा कुछ सामने नहीं आया, जिससे घटना का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
चौथे दिन रविवार को चारों नामजद आरोपियों समेत संदिग्धों को छोड़ा गया। एएसपी पश्चिमी संजय राय ने बताया कि जांच चल रही है। साक्ष्य मिलते ही कार्रवाई होगी।