फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The miscreants who came to avenge the murder, were caught in the encounter by the police

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश हत्थे चढ़े

Tue, 10 Sep 2019 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who came to avenge the murder, were caught in the encounter by the police
कंधई पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश। - फोटो : PRATAPGARH
कई साल पहले मुंबई में युवक की हत्या का बदला लेने के लिए दिलीपपुर आए दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर मुख्य आरोपी समेत तीन भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों के पास से पिस्टल, तमंचा व बाइक बरामद हुई है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

दिलीपपुर बाजार में रविवार की शाम जिम में कसरत करने आए युवक की हत्या करने के इरादे से कोठियाही नहर तिराहे पर बदमाशों के होने की खबर चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। वहां बाइक सवार दो लोग नजर आए। पुलिस को देख दोनों बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए भागे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पिस्टल व तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने कर्रा किया तो दोनों बताया कि अनुपम सिंह पुत्र शिववरन सिंह निवासी वीरशाहपुर थाना सांगीपुर अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उन्हें लेकर दिलीपपुर आया था। सभी देवलहा निवासी अनुज पांडेय की हत्या करने की फिराक में थे। चूंकि अनुज पांडेय ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मुंबई में अनुपम सिंह के भाई राहुल सिंह की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम सिंह भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अनुज पांडेय को ठिकाने लगाना चाहता है। पांच मार्च को भी मतुई नमकशायर पुल पर नीलेश पांडेय की मुखबिरी पर अनुपम सिंह के साथ उन दोनों ने अनुज पांडेय के ऊपर फायरिंग की थी। जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया था। जिम से घर जाते समय अनुज की हत्या करने की योजना बनाकर वह लोग आए थे। अनुपम सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ पावर हाउस के पास अनुज पांडेय के इंतजार में खड़ा है। यह सुनते ही पुलिस टीम भागकर पहुंची।

पुलिस को देख अनुपम सिंह साथियों के साथ पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते हुए भाग निकला। काफी दूर तक पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वह भाग निकले। पुलिस ने सभी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए प्रशांत विक्रम सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी हरैया थाना सांगीपुर और अवनीश सिंह पुत्र राजेंद्र बहादुर सिंह निवासी नेवाजी खेड़ा थाना सरैनी जनपद रायबरेली को जेल भेज दिया। फरार अनुपम सिंह व उनके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed