फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The miscreants shot the young man on the highway

हाईवे पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Thu, 07 Jan 2021 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the young man on the highway
कोहडौर थाना क्षेत्र के मकुनपुर में बदमाशों की गोली से घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज करते चिक - फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की रात घर जा रहे युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। यहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। खबर मिलने पर परिवार के लोग भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के पट्टी खास निवासी अब्दुल्ला (28) पुत्र मुकीम मंगलवार की देर रात बाइक से अपने घर जा रहा था। वह प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर मकूनपुर के करीब पहुंचा तो उसे बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह बाइक समेत गिर पड़ा। फायर की आवाज तो आसपास के लोगों ने सुनी, लेकिन रात होने के चलते कोई बाहर नहीं निकला। राहगीर भी उसे शराबी समझकर करीब नहीं आए।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद उधर से गुजर रहे दो होमगार्डों ने देखा तो डायल 112 के साथ ही कोहड़ौर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इस बीच उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अब्दुल्ला ने किसी दूसरी बिरादरी की महिला से शादी की है और बाजार के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।
मकूनपुर में पेट्रोलपंप के सेल्समैन को तमंचा सटाकर लूटा
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित पेट्रोलपंप के सेल्समैन को तमंचा सटाकर तीन बदमाश 30 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। भागने के दौरान हवाई फायरिंग भी की। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद सीसीटीवी में कैद बदमाशों की फुटेज को कब्जे में ले लिया। तहरीर मिलने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मकूनपुर के करीब हाईवे पर पेट्रोलपंप है। मंगलवार की रात करीब सवा 11 बजे बाइक सवार तीन बदमाश पंप पर पहुंचे। उन्होंने सेल्समैन विवेक कुमार को तमंचा सटाकर उसके पास रहे करीब 30 हजार रुपयों से भरा बैग छीन लिया। रुपये छीनने के बाद बदमाश उसे धमकाते हुए भागने लगे।
सेल्समैन कार्यालय की ओर भागते हुए शोर मचाने लगा। यह देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पेट्रोलपंप पर लूट की खबर मिलने पर कोहड़ौर पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में सीओ सिटी अभय पांडये भी मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। पुलिस ने पेट्रोल पर लगे सीसीटीवी में कैद बदमाशों की फुटेज को अपने कब्जे में लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मैनेजर वीरेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बाइक में भराया पेट्रोल, रुपये मांगने पर तमंचा दिखाकर हो गए फरार
रानीगंज-पट्टी मार्ग पर प्रेमनगर कुंभापुर में गोकुल फीलिंग स्टेशन है। मंगलवार की रात बाइक सवार दो युवक पंप पर पहुंचे। उन्होंने 490 रुपये का बाइक में पेट्रोल भराया। सेल्समैन उदयराज मिश्र के रुपये मांगने पर बाइक सवार युवक तमंचा दिखाते हुए भाग निकले। सेल्समैन जान बचाने के लिए कार्यालय की ओर भागते हुए शोर मचाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर लौट गई।

कोहडौर थाना क्षेत्र के मकुनपुर में बदमाशों की गोली से घायल युवक अब्दुल्ला।

कोहडौर थाना क्षेत्र के मकुनपुर में बदमाशों की गोली से घायल युवक अब्दुल्ला।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed