फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The miscreants looted jewelery from Saraf by attacking them with a gun

तमंचे से हमला कर बदमाशों ने सराफ से जेवरात लूटे

Tue, 03 Aug 2021 11:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted jewelery from Saraf by attacking them with a gun
तमंचे से प्रहार कर बाइक सवार बदमाशों ने घर जा रहे सराफ से करीब एक लाख रुपये के जेवरात, मोबाइल व तीन हजार नकदी लूट ली। एक अन्य घटना में बदमाशों ने बैंककर्मी से बाइक छीनने की कोशिश की, मगर कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के कटका मानापुर के रहने वाले राकेश जायसवाल ने किठावर बाजार में सराफा की दुकान खोल रखी है।
सोमवार की रात वह दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहा था। कटका नाले के पास पहुंचते ही पीछे से आए तीन बदमाशों ने उसे घेरकर रोक लिया। राकेश के सिर पर तमंचे व सरिया से प्रहार कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बाइक की डिग्गी में रखे करीब एक लाख रुपये के जेवरात, मोबाइल व तीन हजार रुपये लूट लिए। भागते समय बाइक की चाभी निकालकर कुछ दूरी पर फेंक दी। राकेश किसी तरह किठावर बाजार पहुंचा और दूसरे के फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

लूट की खबर मिलते ही सीओ सिटी अभय पांडेय व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। वहीं दूसरी ओर नगर कोतवाली के कोपा राजगढ़ निवासी धर्मेंद्र पांडेय अमेठी में एचडीएफसी बैंक में काम करता है। सोमवार की देर रात वह अमेठी से बाइक लेकर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतू के डंगरी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोकने की कोशिश की। हालांकि उसने बदमाशों की मंशा समझते ही अपने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। बदमाशों ने पीछा करते हुए तमंचा दिखाकर रोकने की कोशिश की, मगर वह चौरा के करीब पहुंचकर शोर मचाने लगा। आसपास के लोगों के दौड़ने पर बदमाश अंतू की ओर भाग निकले। धर्मेंद्र ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed