फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The miscreant who molested a student was beaten wholeheartedly.

Pratapgarh News: छात्रा से छेड़खानी करने वाले मनचले की सरेराह पिटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
The miscreant who molested a student was beaten wholeheartedly.
शहर के सरोज चौराहे पर शनिवार दोपहर एक मनचले को कुछ लोगों ने सरेराह पीटा। अफरातफरी के बीच कोई बीचबचाव का साहस नहीं कर सका। पुलिस के पहुंचने पर सब जा चुके थे।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के एक कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा सात की छात्रा का मनचला कई दिनों से पीछा कर रहा था। रास्ते में उस पर फब्तियां भी कसता था। इससे परेशान छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। शनिवार दोपहर स्कूल से छुट्टी होने पर घर जाते समय छात्रा का पीछा कर रहे बाइक सवार तीन युवकों को सरोज चौराहे पर कुछ लोगों ने रोक लिया। बाइक सवार दो युवक भाग निकले। जबकि पीछे बैठा मनचला लोगों के हाथ लग गया। लोगों ने लात घूसों से उसकी पिटाई की। करीब आधे घंटे तक उसकी पिटाई करते हुए लोग छात्रा से छेड़खानी करने का ही सवाल करते रहे। घटना के दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि लोगों का उग्र रूप देख कोई बीचबचाव का साहस नहीं जुटा सका। करीब आधे घंटे तक मनचले की पिटाई होती रही। पिटाई के दौरान वह अचेत हो गया। इसके बाद लोगों ने उसे छोड़ दिया। कुछ देर में मौका देख घायल मनचला रामजीपुरम की ओर भाग निकला। सिविल लाइन चौकी प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना पर सिपाही गए थे, लेकिन कोई मिला नहीं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed