फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The mercury reached 41 degrees on the first day of April

सीजन का सबसे गर्म रहा अप्रैल माह का पहला दिन, 41 डिग्री सेल्सिएस पहुंचा तापमान

Sat, 02 Apr 2022 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 41 degrees on the first day of April
प्रतापगढ़। शुक्रवार को अप्रैल माह का पहला दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तल्ख धूप संग उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। धूप बर्दाश्त नहीं हो रही थी। सरकारी कार्यालयों एवं घरों में दिनभर पंखे फर्राटा भरते रहे। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शाम को भी उमसभरी गर्मी का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

आम तौर पर अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक गर्मी की शुरुआत होती है, मगर इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 10 मार्च के बाद से मौसम तल्ख होने लगा। धूप का असर तेज होने के बाद तापमान तेजी से बढ़ने लगा। 25 मार्च के बाद तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके बाद लगतार तापमान 38- 39 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द बना रहा। उमस भरी गर्मी का असर शुरू हो गया। धूप बर्दाश्त नहीं हो रही थी। अप्रैल माह के पहले दिन गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। अप्रैल माह का पहला दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आलम यह रहा कि सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर तल्ख रहे। सुबह 10 बजे के बाद आसमान से आग बरसने लगी। पश्चिमी हवाओं की भी रफ्तार बढ़ गई। दोपहर 12 बजे के बाद तल्ख धूप संग उमसभरी गर्मी का कहर शुरू हो गया। बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

शहर के पंजाबी मार्केट, पल्टन बाजार, बाबागंज, सदर बाजार, घंटाघर सहित प्रमुख स्थानों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से दुकानदारों व ग्राहकों का बुरा हाल रहा। पंखे व कूलर की हवा से राहत नहीं थी। पंखे गर्म हवा उगल रहे थे। उमसभरी गर्मी से हर कोई परेशान दिखा। कमरे के भीतर तपिश से लोग बेहाल दिखे। इधर, सूर्य ढलने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं रहा। लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि शाम को बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शु्क्रवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो गई हैं। गर्मी में तेजी से इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed