फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The mason died after falling the toilet pit wall

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 29 Aug 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
The mason died after falling the toilet pit wall
कुंडा कोतवाली के जमेठी में निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार जिसमें दबकर मरा राजमिस्त्री। - फोटो : PRATAPGARH
शौचालय निर्माण के दौरान गड्ढे की दीवार गिर गई। जिससे मलबे में दबने से राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चार मजदूर भी घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण सभी को उपचार के लिए सीएचसी लाए। जहां राजमिस्त्री को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों को उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली के जमेठी महाजन का पुरवा रमबाबू जायसवाल बाबूगंज बाजार में मकान का निर्माण करा रहा है। बुधवार दोपहर राजमिस्त्री व मजदूर शौचालय के गड्ढे में घुसकर दीवार का निर्माण कर रहे थे। दोपहर में शौचालय के गड्डे की दीवार गिरने से मलबे के नीचे आधा दर्जन लोग दब गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में लोगों ने मलबे से सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घायलों को लेकर लोग कुंडा सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने राजमिस्त्री रामबहादुर पटेल (65) निवासी बसहीपुर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश (50) पुत्र रामस्वरूप निवासी महाजन का पुरवा जमेठी और तीरथलाल (45) पुत्र सुखदेव महाजन का पुरवा जमेठी समेत अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। राजमिस्त्री के मौत की खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed