{"_id":"6898de9de1e50b45ef0c3550","slug":"the-market-shined-during-the-festival-business-of-rs-656-crore-was-done-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-145401-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: त्योहार पर चमका बाजार, 6.56 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: त्योहार पर चमका बाजार, 6.56 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार
विज्ञापन
जिले में रक्षाबंधन पर जमकर हुई खरीदारी से बाजार चमक उठा। मिठाई, सराफा, कपड़ा, राखी, बर्तन, किराना, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री से करीब 6.56 करोड़ रुपये का अनुमानित कारोबार हुआ है। महंगाई में भी लोगों ने त्योहार पर खूब खरीदारी की।
बीते साल जनपद में रक्षाबंधन पर करीब 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार करीब डेढ़ गुना अधिक उत्पादों की बिक्री हुई है। त्योहार पर सबसे अधिक खरीदारी मिठाई व सराफा दुकानों से हुई।
मिठाई विक्रेता सुनील मौर्य ने बताया कि जनपद में तीन करोड़ रुपये से अधिक मिठाई की बिक्री हुई। सराफा कारोबारी प्रह्लाद खंडेलवाल के मुताबिक बीते साल 70 से 80 लाख रुपये के आभूषणों की बिक्री हुई थी। इस बार एक करोड़ से अधिक की खरीदारी लोगों ने की। राखी के थोक विक्रेता जावेद खान ने बताया कि जनपद में करीब 28 लाख रुपये की राखी बिकी।
विज्ञापन
किराना व्यापारी सुरेश अग्रवाल ने बताया कि 60 रुपये के किराना सामान त्योहार पर लोगों ने खरीदा। कपड़ा कारोबारी संजय झलानी ने बताया कि महिलाओं व बच्चों के करीब 50 लाख के कपड़ों की बिक्री रक्षाबंधन पर हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता लकी सिंह ने बताया कि मोबाइल समेत अन्य उत्पाद की खरीद पर एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। दो पहिया वाहनों की भी बिक्री हुई।
ई कॉमर्स की साइटों पर लोगों ने की खरीदारी
एमडीपीजी कॉलेज के वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि ई-कॉमर्स साइटों पर काफी खरीदारी हुई। मोबाइल, राखी, मेवा, कपड़ा व उपहार की ऑनलाइन खरीदारी हुई। जिले में एक से डेढ़ करोड़ रुपये की खरीदारी ऑनलाइन हुई है।
उत्पाद-बिक्री
मिठाई- 3 करोड़
सराफा- 1 करोड़
उपहार व अन्य-1 करोड़
किराना-60 लाख
कपड़ा- 50 लाख
राखी- 28 लाख
बर्तन-18 लाख
(जनपद में कारोबार के अनुमानित आंकड़े)