फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The market is smelling of Gujiya made of desi ghee, buyers are gathering

Pratapgarh News: देशी घी की गुझिया से महक रहा बाजार, जुट रहे खरीदार

Mon, 06 Mar 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 06 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The market is smelling of Gujiya made of desi ghee, buyers are gathering
होली में इस बार सादी गुझिया की बिक्री कम और देशी घी तथा स्पेशल गुझिया की मांग ज्यादा है। बाजार में केसर, सूखे मेवे, चॉकलेट के स्वाद की गुझिया भी तैयार की गई है। रिफाइंड आयल से तैयार की गई प्लेन गुझिया की खरीदारी करने में ग्राहक रुचि कम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

होली को लेकर बाजारों में चहल- पहल बढ़ गई है। बाजार तथा होटलों में गुझिया की खुशबू बढ़ने लगी है। शहर से लेकर तहसील मुख्यालयों के बाजारों में भी अलग- अलग प्रकार की गुझिया ग्राहकों को लुभाने लगी है।
विज्ञापन

शहर के चौक, बाबागंज, स्टोशन तिराहा, सदर बाजार, चिलबिला, सिविल लाइंस, करनपुर रोड, एसपी कार्यालय के समीप कई बड़े होटलों पर सादी गुझिया, स्पेशल, देशी घी की गुझिया, ड्राईफ्रूट, पालक गुझिया पसंद की जा रही है। संचालकों के मुताबिक गुझिया के साथ ही पतीसा, मूंगफली बर्फी, काजू कतली, मिल्क केक आदि मिठाइयों की मांग भी खूब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुझिया के दाम पर एक नजर
सादी गुझिया - 400 रुपये प्रति किलोग्राम
स्पेशल गुझिया- 500 रुपये प्रति किलोग्राम
देशी घी की गुझिया- 600 से 800 रुपये प्रति किलोग्राम
ड्राईफ्रूट की गुझिया- 700 रुपये प्रति किलोग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed