फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The killer ran away from the police station, there was a stir

थाने से भागा हत्यारोपित, मचा हड़कंप

Mon, 03 Jan 2022 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The killer ran away from the police station, there was a stir
हथिगंवा थाने से हत्या का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बेंती गांव में हाथ में हथकड़ी लगे देख ग्रामीणों ने बदमाश समझकर आरोपी को पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, पुलिस इस मामले में कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हैं। अफसर इस तरह की किसी भी घटना से इनकार करते रहे।
विज्ञापन

हथिगंवा थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी धुन्नीलाल यादव की एक दिसंबर को हत्या हो गई थी। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में एक आरोपी को पुलिस चार दिन पहले पकड़कर थाने लाई थी, लेकिन लिखापढ़ी में उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई। रात में उसे हथकड़ी लगाकर लॉकअप के दरवाजे में बाहर से फंसा दिया जाता था।
विज्ञापन

शनिवार रात किसी तरह हथकड़ी की रस्सी बीच से काटकर हत्यारोपित भाग निकला। उसके हाथ में हथकड़ी फंसी हुई थी। जब वह बेंती गांव पहुंचा तो हाथ में हथकड़ी लटकते देख ग्रामीणों ने बदमाश समझकर उसे घेर लिया। पीटने के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बेंती गांव से पुलिस उसे थाने ले आई। सूचना पाकर सीओ व एएसपी पश्चिमी भी थाने पहुंच गए। पुलिस हत्यारोपी को साथ लेकर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस अफसर इस तरह की किसी भी घटना से इनकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed