फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The keepers are throwing away the code of conduct

रखवाले ही उड़ा रहे आदर्श आचार संहिता की धज्जियां

Tue, 24 Sep 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
The keepers are throwing away the code of conduct
1ला अस्पताल में इमेरजेन्सी कक्ष के ऊपर लगी सीएम की होर्डिग्स। - फोटो : PRATAPGARH
जिले में भले ही आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभारी है, लेकिन उसका अनुपालन कराने वाले ही धज्जियां उड़ाने पर आमादा हैं। जिम्मेदार अधिकारी केवल दिखावा कर रहे हैं। जबकि जिला व महिला अस्पताल के साथ ही नगर कोतवाली में सरकार की योजनाओं का प्रचार करने वाली होडर्ग़्सि लगी हुई हैं। इन होर्डिंग्स को हटाने में प्रशासन नाकाम दिख रहा है। शहर में भी बिजली के पोलों पर राजनैतिक दलों की होर्डिंग्स टंगी हुई है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को आदर्श आचार संहिता लग गई। चुनाव की घोषणा होते ही राजनैतिक दलों की होर्डिंग्स पर नगर पालिका व जिला प्रशासन टूट पड़ा। सड़क के किनारे व चौराहों पर लगी होर्डिंग्स हटाने के लिए भागदौड़ होती रही। यहां तक कि गांवों में बिजली के पोलों से झंडा बैनर व पोस्टर हटाने के लिए राजस्व विभाग की टीम भी लगाई गई।
विज्ञापन

ताकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो सके। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में राजनैतिकि दलों की होर्डिंग्स हटाने वाला प्रशासन शायद भूल गया कि सरकारी संस्थानों में सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों का बखान करने वाली होर्डिंग्स लगी हुई है। खास बात यह रही कि सदर तहसील में ही सोमवार से नामांकन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद चंद कदम दूर नगर कोतवाली में सरकार की बखान करने वाली दो होर्डिंग्स लगी हुई हैँ। जिला व महिला अस्पताल में भी यही हाल है। विकास भवन, कलेक्ट्रेट में भी सरकारी होर्डिंग्स लगी हुई हैं। इन पर आला अधिकारियों की नजर नहीं जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन सरकार की योजनाओं वाली होर्डिंग्स हटाने से बचना चाहता है।

शहर व ग्रामीण अंचलों में मौजूदा समय में भी राजनैतिक दलों की पोस्टर-बैनर व होर्डिंग्स बिजली के पोलों पर लगे हुए हैं। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुदित सिंह का कहना है कि राजनैतिक दलों की होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर हटवा दिया गया है। सरकारी कार्यालयों में लगी होर्डिंग्स भी उतारी जाएगी। यदि गली-मोहल्ले में लगा होगा तो उसे भी हटवाया जाएगा। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए वह प्रयासरत हैं।

जिला अस्पताल परिसर में आचार संहिता के बावजूद सरकारी योजनाओं की होर्डिग्स में लगी प्रधानमंत्री व

जिला अस्पताल परिसर में आचार संहिता के बावजूद सरकारी योजनाओं की होर्डिग्स में लगी प्रधानमंत्री व- फोटो : PRATAPGARH

चुनाव आचार संहिता के बावजूद कोतवाली में लगी मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री की होर्डिग्स।

चुनाव आचार संहिता के बावजूद कोतवाली में लगी मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री की होर्डिग्स।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed