फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The issue of ration card, drinking water and housing raised in the meeting

Pratapgarh News: बैठक में उठा राशन कार्ड, पेयजल और आवास का मुद्दा

Fri, 18 Aug 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 18 Aug 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
The issue of ration card, drinking water and housing raised in the meeting
लालगंज ब्लॉक सभागार मे क्षेत्र पंचायत की बैठक में बोलते ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर अमित प्रताप सिंह।
ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक, कार्ययोजनाओं को दी गई मंजूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। स्थानीय विकास खंड के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख इंजी. अमित प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्रामीण विकास के लिए 15वें वित्त व राज्य वित्त योजना की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई।
बीडीओ इंदु प्रकाश श्रीवास्तव ने सदन को बताया कि पिछली कार्ययोजना के तहत 68 कार्य संपादित कराए जा चुके हैं। इसके बाद क्षेत्र पंचायत की बैठक में आगामी कार्यों को लेकर चर्चा हुई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मनरेगा समेत स्वास्थ्य, पेयजल, समाज कल्याण, पूर्ति विभाग समेत ब्लॉक की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व प्रमुख रमेश प्रताप सिंह, ज्ञान प्रकाश वर्मा, विमलेश सिंह, प्रमोद सरोज, राजेंद्र यादव, मुकेश यादव आदि ने राशन कार्ड, आवास व पेयजल का मुद्दा उठाया। ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों से योजनाओं का संचालन ठीक ढंग से करने की बात कही। इस मौके पर चंद्रमौलि सिंह, अनिल प्रजापति, विमलेश सिंह, राजू यादव, बृजेश सिंह, अशोक सिंह, राम सिंह, वीरेंद्र वर्मा, दिनेश सिंह, रिंकू सिंह, शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed