फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The injured youth died after being shot

Pratapgarh News: गोली लगने से घायल युवक ने दम तोड़ा

Fri, 28 Apr 2023 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 28 Apr 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
The injured youth died after being shot
मृतक अशोक वर्मा। फाइल फोटो
गोली लगने से घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन

- जानकारी मिलते ही घर में मचा कोहराम, तनाव के मद्देनजर पुलिस बल मुस्तैद
- लीलापुर के घरौरा में जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने बृहस्पतिवार को मारी थी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
लीलापुर। थाना क्षेत्र के घरौरा में बृहस्पतिवार दोपहर जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने अशोक वर्मा (26) को छह राउंड गोली मारी थी। गोली लगने से घायल अशोक ने प्रयागराज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
घरौरा गांव निवासी राजेश वर्मा ने अजगरा के करीब टेंट हाउस चलाते हैैं। बृहस्पतिवार को उसके भाई अशोक को लालगंज जाते समय चचेरे भाई समरजीत ने अकेला देखकर घर से कुछ दूरी पर गोली मार दी थी। जिससे गंभीर रूप से घायल अशोक को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर अशोक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पत्नी शिवानी व मां निर्मला देवी रोते हुए बेसुध हो गईं। घर पर रिश्तेदार व आसपास के लोगों के आने जाने का सिलसिला लगा रहा। अशोक के मौत की खबर मिलते ही लीलापुर पुलिस गांव पहुंचकर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में राजेश की तहरीर पर पुलिस ने समरजीत वर्मा, अनिल वर्मा, अनुज वर्मा, प्रिंस वर्मा व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पहले जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज था। अब उसमें हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की गई है। एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मी गांव में तैनात किए गए हैं।

इनसेट------
मासूम बेटी अनन्या के सिर से उठ गया पिता का साया
मृतक अशोक पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसकी चार माह की बेटी अनन्या है। जिसके सिर से पिता का साया उठ गया। उसे देख पत्नी शिवानी व मां निर्मला रोती बिलखती रहीं।

मृतक अशोक वर्मा। फाइल फोटो

मृतक अशोक वर्मा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed