फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The head of the federation was dragged first and then threw the bullets

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष को पहले घसीटकर गिराया, फिर गोलियों से भूना

Tue, 16 Apr 2019 11:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 16 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
The head of the federation was dragged first and then threw the bullets
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश दुबे - फोटो : प्रतापगढ़
जिले में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश दुबे की बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी सफारी से अभिलेख निकालकर गांव की ओर भाग निकले। घटना की खबर मिलने पर जिले में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


भारी फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक एस आनंद जिला अस्पताल पहुंचे। परिजन राजनैतिक रंजिश में हत्या का आरोप लगाते रहे। खबर भेजे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। घटना से जुड़े संदिग्धों की तलाश में अंतू पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गुलरहा के प्रधान दिनेश दुबे अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष थे। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह गांव के पंकज तिवारी के साटा बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। बातचीत करते हुए दिनेश अपनी सफारी कार लेकर ग्राम सभा के ही मनियारपुर गांव की ओर चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीले के पास पहले से ही अपाचे बाइक लेकर खड़े दो युवकों ने दिनेश को रुकने का इशारा किया। बातचीत करने के लिए जैसे ही दिनेश ने दरवाजा खोला। तभी एक बदमाश ने उन्हें घसीटकर जमीन पर गिरा दिया।

दूसरे ने एक सिर व दूसरी सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही दिनेश तड़पने लगे। बदमाश उनकी कार से कुछ अभिलेख भी निकाले। कुछ कागजात फाड़ भी डाले। इसके बाद बदमाश बाइक से गांव की ओर चल पड़े। फायर की आवाज सुनकर लोग उस ओर दौड़े। प्रधान की दशा खराब देख लोगों ने शोर मचाया। परिजन भी पहुंच गए और उन्हे लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। यहां डाक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे।

घटना की खबर मिलने पर एसपी एस आनंद, एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र अस्पताल पहुंचे। परिवार के लोगों से बातचीत करने के बाद थानाध्यक्ष को घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। प्रधान के हत्या की खबर सुनते ही एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी भी अस्पताल पहुंचे। इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई।

एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना गंवई रंजिश को लेकर प्रतीत होती है। हर बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। जिन लोगों पर संदेह है, उनकी तलाश करने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।

गंवई रंजिश में तो नहीं हुई प्रधान संघ अध्यक्ष की हत्या

The head of the federation was dragged first and then threw the bullets
अंतू थाने के रसूलपुर गुलरहा में प्रधान की हत्या के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : प्रतापगढ़
 गंवई रंजिश में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश दुबे की हत्या हुई या फिर मनियापुर में दबंगई करने वाले दबंगों का वर्चस्व रोकना उनके जीवन के लिए घातक बन गया। परिवार के लोग हत्या की वजह प्रधानी के चुनाव को जोडक़र देख रहे हैं। हालांकि दिनेश के फोन पर आखिरी काल किसकी आई थी और उन्हें किसने बुलाया था। इसका पता लगते ही घटना की सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

अंतू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गुलरहा के प्रधान दिनेश दुबे के पिता जगत नारायण दुबे सिलौधी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य से सेवानिवृत्त हुए हैं। चार भाइयों में तीसरे नंबर पर दिनेश थे। दो बहने भी हैं। वर्ष 2010 के चुनाव में दिनेश ने अपने करीबी को प्रधानी का चुनाव जितवाया था। इस बार 2015 के चुनाव में दिनेश खुद मैदान में उतरे और कामयाबी हासिल की। वह प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भी बने।

चुनाव जीतने के बाद से ही उनके राजनैतिक दुश्मन भी बढने लगे। गांव के विकास कार्यों की शिकायतें भी होती रहीं। कई बार मारपीट की नौबत भी आई। दिनेश दुबे की हत्या के बाद परिवार के लोग चुनावी व राजनैतिक रंजिश में हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि मनियारपुर में कुछ लोग दबंगई करने आते थे।

जिनकी दाल प्रधान दिनेश दुबे की वजह से नहीं गल पाती थी। कुछ लोगों से वर्चस्व की लड़ाई भी चल रही थी। गांव के विकास कार्यों को लेकर शिकायतों के बाद कुछ दिनों पहले जांच भी शुरू हुई थी। जिसमे कई लोगों की गर्दन फंसने वाली थी। इस बात की भी चर्चा होती रही। हमेशा दिनेश के साथ कुछ लोग रहते थे लेकिन मंगलवार की शाम फोन आने पर वह अकेले ही निकले।

लोगों का कहना है कि उनके मोबाइल पर फोन करने वाले नंबर की खोजबीन करने पर सच्चाई का पता चल सकता है। फिलहाल पुलिस भी घटना को गंवई रंजिश से जोडक़र देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed