प्रतापगढ़ : दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को दुल्हन के घरवालों ने बनाया बंधक, साढ़े तीन लाख रुपये पर समझौता
केवटली निवासी बलजोर निषाद की बेटी शकुंतला की 28 नवंबर को शादी थी। कंधई के नरसिंहपुर निवासी राजा उर्फ राज वर्मा देर शाम बरात लेकर पहुंचा। द्वार पूजा की रस्म शुरू होते ही वहां पहुंची पुलिस ने रस्म रुकवा दी। पूछने पर पता चला कि राजा दूसरी शादी कर रहा है। पहले एक लड़की से पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केवटली गांव में दूसरी शादी करने पहुंचे एक दूल्हे को लड़की के घरवालों ने बंधक बना लिया। मामला पुलिस के पहुंचने पर सामने आया कि उसने कोर्ट मैरिज भी कर रखी है। बाद में साढ़े तीन लाख रुपये देने की सहमति पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ।
केवटली निवासी बलजोर निषाद की बेटी शकुंतला की 28 नवंबर को शादी थी। कंधई के नरसिंहपुर निवासी राजा उर्फ राज वर्मा देर शाम बरात लेकर पहुंचा। द्वार पूजा की रस्म शुरू होते ही वहां पहुंची पुलिस ने रस्म रुकवा दी। पूछने पर पता चला कि राजा दूसरी शादी कर रहा है। पहले एक लड़की से पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुका है।
यह सुनते ही लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए। दूल्हे और उसके घरवालों को खरीखोटी सुनाने लगे। दूल्हे राजा व उसके पिता नन्हकू राम, मामा पारस को बंधक बना लिया। बवाल बढ़ता देख बराती वहां से भाग निकले। तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर पूरी रात मुस्तैद रही।
राजा का कहना था कि बरात आने से पहले पुलिस उसके घर भी पहुंची थी। सफाई दी कि उसने किसी युवती से शादी नहीं की है। कुछ और बात थी, जिसमें सुलह समझौता हो चुका है। बुधवार को दोपहर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तीन लाख रुपये दूल्हे के घरवालों ने तत्काल दिए और 50 हजार रुपये एक माह बाद देने का वादा किया। जिसके बाद दुल्हन के घर वालों ने उन्हें जाने दिया।
आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दूल्हे के दूसरी शादी करने की शिकायत पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।