फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The groom was released from the police station after paying seven lakhs for the wedding

Pratapgarh News: शादी का सात लाख खर्च देने पर थाने से छूटा दूल्हा

Sat, 17 Jun 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
The groom was released from the police station after paying seven lakhs for the wedding
मानधाता थाना क्षेत्र के हरखपुर में जयमाल के बाद दुल्हन को चश्मा लगाने पर मजबूर कर दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाने का दबाव दूल्हे को भारी पड़ गया। दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दूल्हे को थाने तक पहुंचा दिया। थाने में वधू पक्ष शादी में खर्च रकम वापस लेने पर अड़ गया। देर रात शादी में खर्च सात लाख रुपये नगद देने पर ही दूल्हे को छुटकारा मिला। दूल्हा बिना दुल्हन परिजनों के साथ बैरंग घर लौटा। इससे पहले नाराज लोगों ने दूल्हे को पेड़ से बांध दिया था।
विज्ञापन

जनपद जौनपुर के लोढ़ा का पुरवा से बुधवार को हरखपुर में बरात आई थी। ग्रामीणों के अनुसार रात में जयमाल के दौरान दूल्हे रामसिंह ने दुल्हन को चश्मा लगाने के लिए कहा। उसने इन्कार कर दिया
विज्ञापन

। आशीर्वाद के दौरान दूल्हे के दोस्त दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने की जिद करने लगे। दोस्तों ने भी दुल्हन पर चश्मा लगाने का भी दबाव डाला। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस पर बिना समझे दूल्हे ने झट शादी से इन्कार कर दिया तो बात बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों को समझाने की हर कोशिश नाकाम हो गई। जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार भोर में दूल्हा रामसिंह को पेड़ से बांधते हुए बरातियों को बंधक बना लिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां उनके बीच समझौते का प्रयास होने लगा।
समाज के लोगों के बीच पंचायत रात 11 बजे तक चली। इस बीच तय हुआ कि वधू पक्ष ने विवाह के लिए सात लाख रुपये खर्च किए हैं। जिसका वर पक्ष भुगतान कर दे। रात में सात लाख रुपये का भुगतान होने के बाद ही दूल्हे व उसके परिवार के लोगों को छुटकारा मिला।
बताते हैं कि बेटी की शादी के लिए लड़की के पिता ने रुपये उधार लिए थे। पुलिस व समाज के लोगों से दर्द बयां करने के दौरान लड़की के पिता की आंखों से आंसू बहते रहे। मानधाता थाने के एसएसआई भृगुनाथ मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच शादी के लिए सहमति नहीं बनी। समझौता होने पर उन्हें जाने दिया गया।



चेक लेने से कर दिया इन्कार
दूल्हे रामसिंह के पक्ष वाले नगद रुपये संग चेक देने की पेशकश करते रहे, लेकिन लड़की पक्ष के लोग इन्कार करते रहे। पुलिस भी चेक के लेनदेन के पक्ष में नहीं थी। लड़की के पिता की हालत देख हर कोई उसके पक्ष में खड़ा नजर आया। अंतत: वर पक्ष के लोगों ने रुपयों का इंतजाम कर खुद को किसी तरह झुड़ाया। इस दौरान लोग लड़की पक्ष के साथ खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed