फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the groom was freed by paying seven lakh rupees, the procession returned without the bride

दूल्हे को पेड़ से बांधने का मामला : सात लाख रुपया देकर मुक्त हुआ दूल्हा, बिना दुल्हन के लौटी बारात

Sat, 17 Jun 2023 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 01:28 PM IST
सार

दुल्हन के चश्मा न लगाने पर भड़के दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। घरातियों ने दूल्हे को पेड़ से बांध दिया और दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। देर रात तक चली पंचायत के बाद सात लाख रुपये पर समझौता हुआ।

विज्ञापन
the groom was freed by paying seven lakh rupees, the procession returned without the bride
प्रतापगढ़ में दूल्हे को पेड़ से बांधा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मानधाता थाना क्षेत्र के हरखपुर में जयमाल के बाद दुल्हन को चश्मा लगाने पर मजबूर कर दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाने का दबाव दूल्हे को भारी पड़ गया। दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दूल्हे को थाने तक पहुंचा दिया। थाने में वधू पक्ष शादी में खर्च रकम वापस लेने पर अड़ गया। देर रात शादी में खर्च सात लाख रुपये नगद देने पर ही दूल्हे को छुटकारा मिला। दूल्हा बिना दुल्हन परिजनों के साथ बैरंग घर लौटा। इससे पहले नाराज लोगों ने दूल्हे को पेड़ से बांध दिया था।

विज्ञापन


जनपद जौनपुर के लोढ़ा का पुरवा से बुधवार को हरखपुर में बरात आई थी। ग्रामीणों के अनुसार रात में जयमाल के दौरान दूल्हे रामसिंह ने दुल्हन को चश्मा लगाने के लिए कहा। उसने इन्कार कर दिया। आशीर्वाद के दौरान दूल्हे के दोस्त दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने की जिद करने लगे। दोस्तों ने भी दुल्हन पर चश्मा लगाने का भी दबाव डाला। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस पर बिना समझे दूल्हे ने झट से शादी से इन्कार कर दिया तो बात बढ़ गई।

विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों को समझाने की हर कोशिश नाकाम हो गई। जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार भोर में दूल्हा राम सिंह को पेड़ से बांधते हुए बरातियों को बंधक बना लिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां उनके बीच समझौते का प्रयास होने लगा।

समाज के लोगों के बीच पंचायत रात 11 बजे तक चली। इस बीच तय हुआ कि वधू पक्ष ने विवाह के लिए सात लाख रुपये खर्च किए हैं। जिसका वर पक्ष भुगतान कर दे। रात में सात लाख रुपये का भुगतान होने के बाद ही दूल्हे व उसके परिवार के लोगों को छुटकारा मिला। बताते हैं कि बेटी की शादी के लिए लड़की के पिता ने रुपये उधार लिए थे।

पुलिस व समाज के लोगों से दर्द बयां करने के दौरान लड़की के पिता की आंखों से आंसू बहते रहे। मानधाता थाने के एसएसआई भृगुनाथ मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच शादी के लिए सहमति नहीं बनी। समझौता होने पर उन्हें जाने दिया गया।

विज्ञापन

चेक लेने से कर दिया इन्कार

दूल्हे राम सिंह के पक्ष वाले नगद रुपये संग चेक देने की पेशकश करते रहे, लेकिन लड़की पक्ष के लोग इन्कार करते रहे। पुलिस भी चेक के लेनदेन के पक्ष में नहीं थी। लड़की के पिता की हालत देख हर कोई उसके पक्ष में खड़ा नजर आया। अंतत: वर पक्ष के लोगों ने रुपयों का इंतजाम कर खुद को किसी तरह छुड़ाया। इस दौरान लोग लड़की पक्ष के साथ खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed